Move to Jagran APP

सकारात्मक ऊर्जा के साथ करेंगे चुनौतियों का सामना : गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गड़करी ने देश के समक्ष जब भी कठिन चुनौतियां आई हैं तो देशवासियों ने उनका सामना सकारात्मक ऊर्जा के साथ किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 09:46 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 06:15 AM (IST)
सकारात्मक ऊर्जा के साथ करेंगे चुनौतियों का सामना : गडकरी
सकारात्मक ऊर्जा के साथ करेंगे चुनौतियों का सामना : गडकरी

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने देश के समक्ष जब भी कठिन चुनौतियां आई हैं, तो देशवासियों ने उनका सामना सकारात्मक ऊर्जा के साथ किया है। वर्तमान में भी ऐसी ही चुनौतियां हैं। कोरोना संक्रमण काल के चलते पैदा हुई चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए केंद्र सरकार ने जो बीस लाख करोड़ का राहत पैकेज घोषित किया है, उससे अर्थव्यवस्था सुधरने में भी काफी मदद मिल रही है।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री गडकरी शनिवार शाम को मानव रचना शिक्षण संस्थान द्वारा भारत नीति के अनुरूप आत्मनिर्भर विषय पर आयोजित वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। वेबिनार से देश के विभिन्न वर्गों के 500 प्रमुख लोग जुड़े। गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि इस समय पांच मुख्य बिदुओं पर काम करने की जरूरत है, जिनमें लेबर, लैंड, लॉ, लॉजिस्टिक और लिक्विडिटी शामिल हैं। इस समय चीन की लॉजिस्टिक्स लागत आठ प्रतिशत है, भारत की 13 प्रतिशत और अमेरिका की 12 प्रतिशत है, इसे कैसे कम किया जाए इस पर विचार करना है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग काफी नकारात्मक हो गए हैं उन्हें सकारात्मक, सुखी, समृद्ध और सशक्त बनाना होगा। सबको कदम से कदम मिलाकर चलना होगा ताकि कोरोना से जंग जीती जा सके। एमआर संस्थान के अध्यक्ष डॉ.प्रशांत भल्ला ने केंद्रीय मंत्री व वेबिनार से जुड़े अन्य लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ा है। आत्मनिर्भर भारत से मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा। शिक्षण संस्थान भी इस दौर में काफी सहयोग कर रहे हैं और स्टार्ट-अप द्वारा रिसर्च और इनोवेशन किया जा रहा है, जिससे देश को नई दिशा मिल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.