Move to Jagran APP

प्रसव पीड़ा से परेशान महिला के लिए देवदूत बनकर आई पुलिस, पीसीआर में कराई डिलीवरी

फरीदाबाद में दो महिला पुलिसकर्मियों ने एक महिला की डिलीवरी पीसीआर वैन में कराई। इसके बाद उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों सकुशल हैं। पुलिसकर्मियों के इस काम की महिला के स्वजन सहित आसपास के लोगों ने सराहना की है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2021 06:10 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 06:28 PM (IST)
महिला पुलिसकर्मियों के पहुंचने की वजह से डिलीवरी ठीक-ठाक हो गई।

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में हरियाणा पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। संतोष नगर में समय पर एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर दो महिला पुलिसकर्मियों ने एक महिला की डिलीवरी पुलिस की पीसीआर वैन में कराई। इसके बाद उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों सकुशल हैं। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सही समय पर उठाए गए इस कदम की पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने प्रशंसा की है।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-16ए महिला थाने में पुलिस कंट्रोल रूम से सोमवार रात करीब 12 बजे बताया गया कि संतोष नगर में एक महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही है। कभी भी बच्चा हो सकता है और मौके पर एंबुलेंस नहीं आई है। सूचना मिलते ही थाने से प्रधान सिपाही कपिला और सिपाही पूजा अपने सह पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। वहां महिला को दर्द से कराहते हुए देखा। उसके स्वजन भी असहाय खड़े हुए थे।

रास्ते में रोककर कराई डिलीवरी

पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिला को पीसीआर में लिटा दिया और बीके अस्पताल की ओर चल दिए। रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा काफी बढ़ गई। दोनों महिला पुलिसकर्मियों ने पीसीआर रोककर महिला की डिलीवरी कराई। इसके बाद उसे बीके अस्पताल ले गए। महिला ने बेटी को जन्म दिया। समय रहते महिला पुलिसकर्मियों के पहुंचने की वजह से डिलीवरी ठीक-ठाक हो गई।

पुलिस की हर जगह हो रही तारीफ

पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए इस काम की महिला के स्वजन सहित आसपास के लोगों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि पुलिस की वजह से महिला और उसका बच्चा सही सलामत है। अगर मौके पर पुलिस पर पुलिस नहीं आती तो अनहोनी भी हो सकती थी। सेक्टर-16ए महिला थाने की प्रभारी नेहा राठी ने बताया कि किसी भी प्रकार के सामाजिक कार्य में पुलिस हमेशा आगे रहते हैं। इसलिए पुलिस की मौजूदगी में आमजन खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.