मुंबई-दादरी रेलवे फ्रेट कारिडोर : यमुना नदी पर जल्द तैयार होगा पुल
मुंबई-दादरी रेलवे फ्रेट कारिडोर के लिए यमुना नदी पर बनाए जा रहे पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पुल के ऊपर केवल दो गार्डर रखने का काम बचा है। फ्रेट कारिडोर कारपोरेशन के अधिकारियों की माने तो दिसंबर के पहले सप्ताह में पुल निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। मुंबई-दादरी रेलवे फ्रेट कारिडोर के लिए यमुना नदी पर बनाए जा रहे पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पुल के ऊपर केवल दो गार्डर रखने का काम बचा है। डेडिकेटिड फ्रेट कारिडोर कारपोरेशन के अधिकारियों की माने तो दिसंबर के पहले सप्ताह में पुल निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसके ऊपर पटरियां बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
बता दें फ्रेट कारिडोर के लिए रेलवे की लाइन जिले में 28 किमी एरिया से गुजरेगी। इसके लिए जिले के 20 गांव की 551 एकड़ भूमि अधिगृहीत की जा चुकी है। कारिडोर निर्माण का काम भी तेजी से किया जा रहा है। यह कारिडोर करीब 20 फुट ऊंचा बनाया जा रहा है ताकि आमजन सहित कोई जानवर इस पर न चढ़ सके। इससे हादसे होने की आशंका भी कम होगी। कारिडोर जिन मार्गों को पार कर रहा है, वहां अंडरपास बनाने का काम भी किया जा रहा है।
---
फ्रेट कारिडोर निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। कुछ दिन पहले यमुना नदी के ऊपर एक गार्डर रखा जा चुका है। जल्द दो और गार्डर रख दिए जाएंगे।
- वाईपी शर्मा, उप मुख्य परियोजना प्रबंधक, डेडिकेटिड फ्रेट कारिडोर कारपोरेशन।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो