फरीदाबाद: शिक्षण संस्थान में दिखा तेंदुआ, पिंजरा लगाने की तैयारी में जुटा वन विभाग
तेंदुआ 21 फरवरी को संस्थान के सीसीटीवी में कैद हुआ था। संभवत: 21 फरवरी को ही वह संस्थान से कहीं और चला गया।
फरीदाबाद [जेएनएन]। बीएस अनंगपुरिया एजुकेशन इंस्टीट्यूट में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली है। इसके बाद शिक्षण संस्थान समेत शहर में भी हड़कंप का माहौल बना हुआ है। यह तेंदुआ संस्थान के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है।
गत 16 फरवरी को पलवल में तेंदुए ने आतंक मचाया था। वन्य जीव विभाग अब तेंदुआ पकड़ने के लिए संस्थान में पिंजरा लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही वन्य जीव विभाग ने फैसला लिया है कि शहरी क्षेत्र में आने वाले तेंदुओं को पकडऩे के बाद अरावली में न छोड़कर राष्ट्रीय उद्यान कालेसर में छोड़ा जाएगा।
गौरतलब है कि यह तेंदुआ 21 फरवरी को संस्थान के सीसीटीवी में कैद हुआ था। संभवत: 21 फरवरी को ही वह संस्थान से कहीं और चला गया।
यह भी पढ़ें: NGT का सख्त, नोएडा व गाजियाबाद में भी डीजल से नहीं चलेंगी बसें