Move to Jagran APP

History Sheeter Vikash Dubey: विकास दुबे को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार अंकुर-श्रवण कोर्ट में होंगे पेश

History Sheeter Vikash Dubey गैंगस्टर विकास दुबे के संबंध में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 11:55 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 11:55 AM (IST)
History Sheeter Vikash Dubey: विकास दुबे को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार अंकुर-श्रवण कोर्ट में होंगे पेश
History Sheeter Vikash Dubey: विकास दुबे को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार अंकुर-श्रवण कोर्ट में होंगे पेश

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। History Sheeter Vikash Dubey: कानपुर में हुए एनकाउंटर में उत्तर प्रदेश के 8 पुलिस वालों की हत्या के आरोपित विकास दुबे मौत के बाद भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। गैंगस्टर विकास दुबे के संबंध में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच मंगलवार को विकास दुबे से जुड़े एक मामले में हरियाणा की जिला अदालत में अहम सुनवाई होगी। दरअसल, फरीदाबाद में छिपने के दौरान हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार अंकुर और श्रवण की 14 दिन की न्यायिक हिरासत पूरी हो  रही है। नियमानुसार दोनों पिता-पुत्र की फरीदाबाद पुलिस मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। दोनों अपनी जमानत के लिए भी कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं।

loksabha election banner

बता दें कि कानपुर में बिकरू गांव में एक डीएसपी समेत आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारोपी गैंगस्टर विकास दुबे ने फरीदाबाद (हरियाणा) में आकर जबरन एक घर में ठहरा था, जो श्रवण मिश्रा का है। श्रवण मिश्रा और उनके बेटे अंकुर मिश्रा पर विकास दुबे को घर में शरण देने का आरोप लगा है। 

बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में 8 पुलिसवालों की हत्या का आरोपित विकास दुबे एसटीएफ से बचते-बचाते 5 जुलाई को बस पकड़कर दिल्ली आ गया था। इसके बाद दिल्ली से ऑटो के जरिए विकास दुबे बदरपुर बॉर्डर तक आया और फिर फरीदाबाद की सीमा में घुस गया। आरोप है कि 5 जुलाई की रात गुर्गों के साथ विकास ने फरीदाबाद के न्यू इंद्रा कांप्लेक्स में रहने वाले अपने रिश्तेदार श्रवण के घर पर काटी। इसके बाद 6 जुलाई को उसने फरीदाबाद के ही बड़खल मोड़ स्थित एक ओयो गेस्ट हाउस में अंकुर के नाम से कमरा बुक कराया। वहीं, मिश्रा परिवार की दो महिलाओं शांति और गुंजन मिश्रा का कहना है कि विकास दुबे परिवार के सदस्यों की जान से मारने की धमकी देकर घर में ठहरा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.