Move to Jagran APP

Haryana: फरीदाबाद के जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे बलदेव राज ओझा का निधन

दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में लंबे समय तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे बलदेव राज ओझा का सोमवार सुबह निधन हो गया।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 10:20 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 10:52 AM (IST)
Haryana: फरीदाबाद के जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे बलदेव राज ओझा का निधन
Haryana: फरीदाबाद के जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे बलदेव राज ओझा का निधन

फरीदाबाद [सुशील भाटिया]। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में लंबे समय तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे बलदेव राज ओझा का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह जिले के दिग्गज नेता के रूप में जाने जाते थे। वहीं, उनके निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने शोक जताते हुए अपने श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट किया है- 'बलदेव राज ओझा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। ओझा जी ने 35 साल से ज़्यादा समय तक फरीदाबाद के जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रुप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। शोक संतप्त परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।'

loksabha election banner

कांग्रेस पार्टी के लगातार साढ़े तीन दशकों तक जिलाध्यक्ष रहे और औद्योगिक जिले में कांग्रेस के भीष्म पितामह कहे जाने वाले बीआर ओझा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और सक्रिय राजनीति से दूर थे। सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस एस्कार्ट्स फोर्टिस अस्पताल में ली। रविवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया था।

बीआर ओझा ने स्व.प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिम्हा राव से लेकर मौजूदा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पार्टी में सक्रिय रूप से काम किया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल के बेहद नजदीकियों में शुमार बीआर ओझा की अन्य मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, केंद्रीय मंत्री रहे बीरेंद्र सिंह भी पूरी इज्जत करते थे। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के पिता चौधरी दलवीर सिंह के साथ भी ओझा पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे थे। वर्ष 1993 में सूरजकुंड में आयोजित हुए कांग्रेस के अधिवेशन के इंचार्ज ओझा ही थे।

ओझा ने कभी भी जात बिरादरी की राजनीति नहीं की और सभी को साथ लेकर चले। उनके बारे में खास बात यह भी है कि हिंदू होने के बावजूद लगातार 50 साल तक ओल्ड फरीदाबाद वाली मस्जिद कमेटी के प्रधान भी रहे।

शहर के विकास के लिए भी उन्होंने 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष व शूगर फेडरेशन के चेयरमैन रहते हुए विभिन्न कार्य किए। स्व.ओझा का अंतिम संस्कार दोपहर बाद एक बजे नहरपार खेड़ीपुल स्वर्गाश्रम में किया जाएगा। उनके निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने शोक जताया है।

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.