Move to Jagran APP

समय पर नहीं पहुंच रहे सफाईकर्मी

शहर में चल रहे स्वच्छता अभियान को कैसे बल मिल पाएगा जब नगर निगम के सफाई कर्मी ही समय पर नहीं आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 06:05 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 06:05 PM (IST)
समय पर नहीं पहुंच रहे सफाईकर्मी
समय पर नहीं पहुंच रहे सफाईकर्मी

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर में चल रहे स्वच्छता अभियान को कैसे बल मिल पाएगा, जब नगर निगम के सफाई कर्मी ही समय पर नहीं आते। निगमायुक्त यशपाल यादव के आदेश पर हाजिरी केंद्रों पर दो दिन लगातार गए किए निरीक्षण में 451 कर्मचारी नदारद मिले। अब इन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। निगमायुक्त ने अलग-अलग वार्डों के कनिष्ठ अभियंताओं और सफाई निरीक्षकों के साथ आनलाइन बैठक की। बैठक में फरीदाबाद 311 एप के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की हाजिरी का निरीक्षण किया गया।

loksabha election banner

निगमायुक्त ने दुकानदारों द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जा करने, कचरा फैलाने, सरकारी इमारतों पर पोस्टर लगाने पर चालान जारी करने बारे निर्देश दिए। निगमायुक्त ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शुक्रवार को 124 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। ऐसे ही बृहस्पतिवार को 327 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे। उन्होंने बताया कि आगे भी ऐसे निरीक्षण कार्य किए जाएंगे।

बता दें कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों (पुरुष) का हाजिरी केंद्र पर पहुंचने का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तथा 1 बजे से शाम 4 बजे तक का है। ऐसे ही महिला सफाई कर्मचारियों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तथा 1 बजे से शाम 4 बजे तक का है। जिन वार्डों में सफाई कर्मियों की ड्यूटी होती है, वहां के हाजिरी केंद्र पर जाकर कर्मचारियों की हाजिरी लगती है। बहुत से कर्मचारी समय पर नहीं आते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.