गुरुपर्व के उपलक्ष्य में निकला नगर कीर्तन
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के आगमन के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा ¨सह सभा सेक्टर-15 की ओर से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा परिसर से निकल कर पॉश सेक्टर-15, 16 व अन्य प्रमुख मार्गों से होता हुआ वापस गुरुद्वारा प्रांगण में पहुंच कर ही समाप्त हुआ।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के आगमन के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा ¨सह सभा सेक्टर-15 की ओर से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा परिसर से निकल कर पॉश सेक्टर-15, 16 व अन्य प्रमुख मार्गों से होता हुआ वापस गुरुद्वारा प्रांगण में पहुंच कर ही समाप्त हुआ। श्री गुरुग्रंथ साहिब की पालकी से सुसज्जित नगर कीर्तन का नेतृत्व गुरु के पंज प्यारे कर रहे थे। शबद कीर्तन करते हुए जत्था में शामिल सिख संगत ने गुरबाणी से निहाल किया। प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालुओं ने तरह-तरह के प्रसाद आदि के स्टाल लगा कर नगर कीर्तन का अभिनंदन किया। नगर कीर्तन में गतका आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं सिख संगत ने जिस रास्ते से नगर कीर्तन निकला, वहां आगे और पीछे दोनों ओर सफाई कर स्वच्छ भारत अभियान को गति देने में सहयोग किया। नगर कीर्तन में रानी भट्टी, खजान ¨सह संधू, सुच्चा ¨सह, जोगिन्द्र ¨सह नागी, हरभजन ¨सह, प्रेमपाल ¨सह ने सहयोग करने वालों का धन्यवाद किया। सेक्टर-16 सुखमनी भवन गुरुद्वारे के प्रधान कैप्टन चरण ¨सह जौहर, सचिव अवतार ¨सह पसरीचा, दिनेश छाबड़ा, विनोद कांत वासुदेव, मूलराज नंद्राजोग, नरेंद्र ¨सह साहनी, टोनी पहलवान, प्रीतपाल ¨सह चौहान, पार्षद सुभाष आहूजा, पार्षद छत्रपाल ¨सह ने नगर कीर्तन में शामिल सिख संगत का अभिनंदन किया। स्वच्छ भारत में सहयोग देना हम सभी का फर्ज है। सेवा करते हुए अच्छा लगा। सभी को आगे आना चाहिए।
-दमनदीप कौर सभी अगर अपना कर्तव्य समझेंगे, तो यह देश एक दिन स्वच्छता के मामले में सबसे आगे रहेगा।
-गुरदीप कौर गुरुघर की सेवा करना हम सबका धर्म है। इसी उद्देश्य से हमने स्वच्छता में सहयोग दिया। सफाई सभी के लिए जरूरी है।
-तनीषा सेवा करते हुए अच्छा लगा, सभी को सहयोग करना चाहिए। सभी को अपने आसपास साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
-सिमरनदीप कौर