हरियाली से भरपूर नजर आएंगे हाईवे के चौराहे
फरीदाबाद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने नए पुलों के नीचे चौराहे हरियाली से भरपूर नजर आएंगे। इसके लिए काम तेजी से चल रहा है। चौराहों पर लोहे की ग्रिल लगाई दी गई हैं। अंदर पौधारोपण किया जा रहा है। 5 से 7 फुट ऊंचे पौधे लगा दिए गए हैं। हरियाली से भरपूर चौराहों के आसपास से गुजरने वाले वाहन चालकों को सुखद अहसास होगा।
जासं, फरीदाबाद: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने नए पुलों के नीचे चौराहे हरियाली से भरपूर नजर आएंगे। इसके लिए काम तेजी से चल रहा है। चौराहों पर लोहे की ग्रिल लगाई दी गई हैं। अंदर पौधारोपण किया जा रहा है। 5 से 7 फुट ऊंचे पौधे लगा दिए गए हैं। हरियाली से भरपूर चौराहों के आसपास से गुजरने वाले वाहन चालकों को सुखद अहसास होगा। स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी द्वारा यह काम किया जा रहा है। रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगेंगे
चौराहों की खोदाई कर साफ मिट्टी और देसी खाद डाली जा चुकी है। इस पर सुंदर घास लगाने का काम भी शुरू कर दिया है। सफाई होने पर प्रदूषण भी नहीं फैल सकेगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पांच प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण पर करीब दो करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। एनएचपीसी, बड़खल, पुराना फरीदाबाद, अजरौंदा और बाटा चौक के नए बने पुलों के नीचे के हिस्से को सुगम यातायात के अनुकूल बनाया जाएगा। चौराहों पर आमजन के बैठने के लिए बेंच भी रखे जाएंगे। सुंदर लाइटें अंधेरे को दूर भगाएंगी। साथ ही फूलदार व महकदार पौधे राजमार्ग की खूबरसूरती को चार चांद लगाएंगे। चौराहों पर ग्रिल लगाई जा रही है ताकि हादसे न हो सकें। लुभावनी पेंटिग भी की जाएगी। सभी चौराहों पर शौचालय भी रखवाए जाएंगे। दरअसल राजमार्ग सिक्स लेन हो चुका है। रोजाना हजारों वाहन चालक राजमार्ग पर बने पुलों के ऊपर से फर्राटा भर रहे हैं, लेकिन शहरवासियों को अभी सहूलियत नहीं मिल सकी है। इसलिए फिलहाल बेजान दिखाई दे रहे चौराहों को संवारने का काम शुरू हो चुका है।
---
अगले सप्ताह तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। सभी चौराहों पर पौधारोपण किया जा रहा है।
- एनके कटारा, सलाहकार, स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी।