Move to Jagran APP

कोरियर से गांजा मंगवाने का दूसरा आरोपित गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से कोरियर के जरिये गांजा मंगाने वाले दूसरे आरोपित को क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने दबोचा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 06:05 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 06:05 PM (IST)
कोरियर से गांजा मंगवाने का दूसरा आरोपित गिरफ्तार
कोरियर से गांजा मंगवाने का दूसरा आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से कोरियर के जरिये गांजा मंगाने वाले दूसरे आरोपित को क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने दबोचा है। भूपेंद्र नाम का यह आरोपित पर्वतीय कालोनी निवासी है। इससे पहले 10 दिसंबर 2021 को पुलिस इस मामले में पंकज नाम के एक आरोपित को पांच किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि भूपेंद्र उत्तर प्रदेश से कोरियर के जरिये गांजा मंगवाता था। यह गांजा वह पंकज को देता था, जिसे वह आगे बेचता था।

loksabha election banner

वाट्सएप से होता था संपर्क

गांजा की खरीद-फरोख्त के दौरान पुलिस को चकमा देने के लिए बदमाशों ने नया तरीका खोजा है। बदमाश गांजा लाने-ले जाने के लिए कोरियर का इस्तेमाल कर रहे हैं। पकड़े गए आरोपित ने बताया कि गांजा भेजने वाले से उसकी जान-पहचान नहीं है। एक दोस्त के माध्यम से उसे गांजा मंगाने के इस तरीके का पता चला। वह गांजा भेजने वाले से वाट्सएप काल पर बात करता था। भेजने वाला गांजे का भुगतान आनलाइन ट्रांजेक्शन से एडवांस मंगाता था। इसके बाद गांजा पंकज के पते पर कोरियर कर देता था। कोरियर कंपनी को गांजा बंद पैकेट में मिलता था इसलिए उसे भी इस खेल के बारे में जानकारी नहीं थी। गांजा कहां से भेजा जाता है, इसकी जानकारी भी आरोपितों को नहीं है। आरोपित इस तरीके से तीन बार गांजा मंगवा चुके हैं। क्राइम ब्रांच प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि आरोपितों को गांजा भेजने वाले तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण है। उसके बारे में अभी कोई सुराग नहीं लगा है, मगर टीम उसकी जल्द पहचान कर लेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.