Move to Jagran APP

मुंबई से फरार चल रहा हत्या का आरोपित गिरफ्तार

हत्या के मुकदमे में मुंबई से फरार चल रहा हत्या का आरोपित यहां क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 05:46 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 05:46 PM (IST)
मुंबई से फरार चल रहा हत्या का आरोपित गिरफ्तार
मुंबई से फरार चल रहा हत्या का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: हत्या के मुकदमे में मुंबई से फरार चल रहा हत्या का आरोपित यहां क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने गिरफ्तार किया है। प्रमोद नाम का यह आरोपित भिवानी हरियाणा का निवासी है। पिछले साल उसके खिलाफ मुंबई में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। क्राइम ब्रांच के मुताबिक प्रमोद व उसका भाई विक्रम मुंबई में ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। वहां उन्होंने ट्रांसपोर्ट का कार्यालय भी बनाया हुआ था। उसमें मुंबई के रहने वाले संदीप को सिक्योरिटी गार्ड रखा था। संदीप गाड़ियों से छोटा-मोटा सामान जैसे चार्जर या म्यूजिक सिस्टम चुरा लेता था। प्रमोद और विक्रम ने इसके चलते उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। उनके खिलाफ एपीएमसी नवी मंबई में मुकदमा दर्ज किया गया। मुंबई पुलिस ने विक्रम को वहीं गिरफ्तार कर लिया था, मगर प्रमोद वहां से भागने में कामयाब हो गया। अब वह फरीदाबाद में छिपकर रह रहा था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने उसे सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। आगे की कार्रवाई के लिए उसे मुंबई पुलिस को सौंपा गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.