Move to Jagran APP

सभी कामगार ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं : गुर्जर

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि असंगठित श्रमिक कामगारों के लिए ई-श्रम कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 08:07 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 08:07 PM (IST)
सभी कामगार ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं : गुर्जर
सभी कामगार ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं : गुर्जर

वि., फरीदाबाद : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि असंगठित श्रमिक कामगारों के लिए ई-श्रम कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। सभी श्रमिक व कामगार ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं। केंद्रीय राज्य मंत्री श्रमिकों के पंजीकरण के लिए सेहतपुर पल्ला में लगाए गए शिविर में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उप श्रम आयुक्त दिनेश कुमार, सहायक श्रम आयुक्त राजवीर सिंह व श्रम निरीक्षक कपिल, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश रक्षवाल भी मौजूद थे। शिविर में 315 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि श्रमिक किसी भी सीएससी में निश्शुल्क श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए 16 से 59 वर्ष के बीच का उम्र होनी चाहिए। कामगार आधार कार्ड, बैंक पास बुक और मोबाइल नंबर से अपना पंजीकरण करा सकता है। श्रम निरीक्षक कपिल ने बताया कि ई-श्रम कार्डधारक से दुर्घटना बीमा करवरेज, सामाजिक सुरक्षा लाभ सहित महामारी के दौरान सरकारी मदद मिल सकेगी। दुर्घटना से मौत होने व दिव्यांग होने पर दो लाख रुपये, आंशिक रूप से दिव्यांग होने पर एक लाख रुपये की अनुदान राशि भी श्रम कार्डधारक को प्राप्त होगी। रेहड़ी वाले, खेतिहर, चिनाई, बेलदार, बढ़ई, आशा वर्कर, दूधिया, बिजली मिस्त्री, घरेलू कामगार, आटो चालक, मनरेगा वर्कर आदि योजना का लाभ लें सकते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.