Move to Jagran APP

मैट्रीमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर ठगने वाली महिला साथियों संग गिरफ्तार

मैट्रीमोनियल साइट पर लोगों को शादी का झांसा देकर ठगने वाली महिला साथियों संग गिरफ़तार।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 08:02 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 08:02 PM (IST)
मैट्रीमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर 
ठगने वाली महिला साथियों संग गिरफ्तार
मैट्रीमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर ठगने वाली महिला साथियों संग गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: मैट्रीमोनियल साइट पर लोगों को शादी का झांसा देकर ठगने वाली महिला को उसके तीन साथियों संग गिरफ्तार किया है। महिला के साथियों में एक नाइजीरियाई नागरिक चिनोतो रोय अकाता भी शामिल है। वह दिल्ली के तुगलकाबाद में किराए के मकान में रह रहा था। वह एजुकेशन वीजा पर भारत आया था। उसका वीजा भी खत्म हो चुका है। बाकी साथियों में अजय और आतिफ अली शामिल हैं। दोनों दिल्ली के निवासी हैं। मैट्रीमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिला खुद को विदेशी बताती थी और शादी के लिए हामी भर लेती थी। इसके बाद लाखों रुपये के गिफ्ट भेजने का लालच देती थी। यह गिफ्ट एयरपोर्ट पर कस्टम में फंसे होने की बात कहकर लोगों से रुपये हड़पे जाते थे। फरीदाबाद निवासी युवक से हड़पे 5.78 लाख:

loksabha election banner

साइबर थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि इस गिरोह ने हाल ही में फरीदाबाद एनआइटी निवासी अमरीक सिंह को झांसे में लेकर 5.78 लाख रुपये हड़प लिए थे। अमरीक की मुलाकात आरोपित लड़की से मैट्रीमोनियल साइट पर हुई थी। लड़की ने खुद को नीदरलैंड देश के एम्सटर्डम शहर का बताकर दोस्ती कर ली। अमरीक को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद लड़की ने मिलने के लिए भारत आने की बात कही। कुछ समय बाद लड़की ने अमरीक को फोन करके बताया कि वह लगभग 88 लाख का सामान अपने साथ लेकर आ रही थी। एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसने अमरीक की अपने साथी से बात कराई। उसने कस्टम अधिकारी बनकर अमरीक से बात की। बताया कि कस्टम की कागजी कार्रवाई के लिए उन्हें 5.78 लाख रुपये भरने पड़ेंगे। लड़की ने अमरीक को कहा कि उसके पास अभी इतने पैसे नहीं है। उसने मदद के नाम पर उसे पैसे भेजने के लिए कहा। अमरीक ने लड़की की बातों में आकर उसके फर्जी खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब अमरीक को फर्जीवाड़े का पता चला तो उसने इसकी शिकायत थाना साइबर पुलिस को दी। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपितों तक पहुंची। रुपये व मोबाइल बरामद :

आरोपितों के कब्जे से 50 हजार रुपये और वारदात में प्रयोग चार मोबाइल बरामद किए गए हैं। बसंत कुमार ने बताया कि फर्जी अकाउंट (जिसमें पैसे ट्रांसफर करवाए गए थे) उपलब्ध करवाने वाला आतिफ अली सात दिन की पुलिस रिमांड पर है। महिला, मोबाइल सिम उपलब्ध कराने वाला अजय व महिला के भाई बने नाइजीरियाई नागरिक को जेल भेज दिया है।

----

आरोपितों के फर्जी बैंक खातों में पिछले छह महीने में करीब 90 लाख रुपये का लेन देन पाया गया है। आरोपितों ने गाजियाबाद, नोएडा, अहमदाबाद व गुरुग्राम के निवासियों से भी वारदात की है। वहां की पुलिस को सूचित कर दिया है।

- नरेंद्र कादियान, डीसीपी क्राइम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.