Move to Jagran APP

रातभर जागते हैं किसान, बेसहारा पशु कर रहे खेतों में नुकसान

तिगांव में इस समय बेसहारा पशुओं को लेकर किसान बहुत परेशान हैं। ठंड में रातभर खेतों की रखवाली करने पर मजबूर हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 06:01 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 06:01 PM (IST)
रातभर जागते हैं किसान, बेसहारा पशु कर रहे खेतों में नुकसान
रातभर जागते हैं किसान, बेसहारा पशु कर रहे खेतों में नुकसान

जागरण संवाददाता, तिगांव : तिगांव में इस समय बेसहारा पशुओं को लेकर किसान बहुत परेशान हैं। ठंड में रातभर खेतों की रखवाली करने पर मजबूर हैं। गांव में गोशाला होने के बावजूद सैकड़ों बेसहारा पशु बाहर घूमते रहते हैं। रविवार को तिगांव अधाना पट्टी में जुन्हेड़ा रोड पर ग्रामीण इकट्ठे हुए और रोष जताया। ग्रामीणों ने खेतों को नुकसान पहुंचा रहे बेसहारा पशुओं को घेरकर एक बरात घर में बंद कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार अब इन पशुओं को गोशाला पहुंचाया जाएगा। इसकी सूचना सरपंच को दी गई है।

loksabha election banner

अधाना पट्टी निवासी कृष्ण अधाना, अशोक, नवीन, प्रवीन, जितेंद्र, पप्पू के अनुसार इस समय खेतों में रबी की फसल है। बेसहारा पशु दिनरात खेतों में घूमते रहते हैं और गेहूं सहित अन्य फसल को खा जाते हैं। इसी कारण दिन में ड्यूटी और रात को खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। कई किसान अधिक सर्दी की वजह से बीमार हो रहे हैं। पशुओं का झुंड किसानों पर हमला कर देता है। इसलिए जान का भी खतरा रहता है। इस बारे में ग्राम पंचायत या प्रशासन को जल्द कदम उठाना चाहिए। इस दौरान जोगिद्र, मनोज, नीरज, सुरेंद्र सहित अन्य काफी ग्रामीण मौजूद थे।

---

गांव में करीब ढाई साल से गोशाला चल रही है। इसमें शासन-प्रशासन से कोई सहयोग नहीं मिलता। केवल ग्रामीणों के सहयोग से ही यहां 150 पशुओं के चारे का इंतजाम किया जाता है। गांव में काफी बेसहारा पशु हैं, जो फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन इस समस्या का समाधान प्रशासनिक अधिकारी ही कर सकते हैं।

- रिकू भगत सिंह जोड़ला, सरपंच, अधाना पट्टी, तिगांव।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.