Move to Jagran APP

पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा दिखेंगी केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में

विश्व रिकार्डधारी पर्वतारोही व पद्मश्री डॉ.अरुणिमा सिन्हा सोनी केबीसी में अमिताभ बच्चन के सामने हाट सीट पर होंगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 08:46 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 08:46 PM (IST)
पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा दिखेंगी 
केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में
पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा दिखेंगी केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : विश्व रिकार्डधारी पर्वतारोही व पद्मश्री डॉ.अरुणिमा सिन्हा सोनी टीवी चैनल पर शुक्रवार 11 दिसंबर को प्रसारित होने वाले केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हाट सीट पर होंगी। इस दिन विश्व पर्वतारोहण दिवस है। गांव ताजुपुर की बहू अरुणिमा सिन्हा ने दैनिक जागरण से फोन पर बातचीत में बताया कि अमिताभ बच्चन के समक्ष बैठने से नर्वस हो गई थी, पर उन्होंने प्रेरित करते हुए उत्साह बढ़ाया माहौल को सामान्य किया, उसके बाद ही सवाल-जवाब का दौर शुरू हो सका।

loksabha election banner

अरुणिमा सिन्हा एक पैर के सहारे दुनिया की छह प्रमुख पर्वत चोटियों पर तिरंगा लहराकर विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं और देश का नाम रोशन कर चुकी है। अरुणिमा की गौरवमयी उपलब्धियों व साहस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सराहना कर चुके हैं। जीती गई इनामी राशि दिव्यांगों के नाम

डा.अरुणिमा सिन्हा ने बताया कि वह एपिसोड में जीती हुई राशि से दिव्यांगों के लिए विभिन्न उपकरण खरीदेंगी। वह स्वयं दिव्यांग हैं और भलीभांति समझती हैं कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते कितनी परेशानी उठानी पड़ती है। सिन्हा ने बताया कि उनका सपना विशाल स्तर पर दिव्यांगों के लिए बड़ी यूनिट स्थापित करने का है, जहां दिव्यांगों के लिए जरूरी सभी कृत्रिम अंग उपलब्ध हों। इनके खाने-पीने, रहने की व्यवस्था हो और खेलकूद के लिए भी पूरे प्रबंध हों।

केबीसी में डा.अरुणिमा सिन्हा ने अपने जीवन की संघर्ष की कहानी बच्चन जी से साझा की और बताया कि किस-किस तरह से वह यहां तक पहुंची हैं। इस पर बच्चन ने भी अपने संघर्ष की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि वह किस-किस की परेशानी से गुजरते हुए आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। डा.अरुणिमा के पति गौरव सिंह ने बताया कि एक और उपलब्धि से ताजुपुर गांव व फरीदाबाद जिले का नाम रोशन हुआ है। ग्रामीण भी इस एपिसोड को देखने के लिए उत्साहित हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.