Move to Jagran APP

जोहड़ का पानी ओवरफ्लो होने से ग्रामीण परेशान

तिगांव में बुखारपुर रोड पर मंदिर के पास जोहड़ कई दिन से ओवर प्लो हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 08:10 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 08:10 PM (IST)
जोहड़ का पानी ओवरफ्लो 
होने से ग्रामीण परेशान
जोहड़ का पानी ओवरफ्लो होने से ग्रामीण परेशान

जागरण संवाददाता, तिगांव : तिगांव में बुखारपुर रोड पर मंदिर के पास जोहड़ कई दिन से ओवरफ्लो हो रही है। इस मार्ग का पानी लगातार जोहड़ में आने से अब मंदिर ही नहीं मुख्य मार्ग, आसपास के निर्माण व बरात घर को खतरा हो गया है। पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य मार्ग पर भर गया है, जिससे यह धंस गया है। मंदिर की नींव को खतरा पैदा हो गया है। साथ ही बरात घर की चहारदीवारी भी गिर सकती है। इस बारे में तिगांव अधाना ग्राम पंचायत के सरपंच रिकू भगत सिंह जोड़ला को अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है। आसपास निर्माणों को खतरा

loksabha election banner

यह जोहड़ काफी पुरानी है। इसके पास ग्रामीणों ने आपस में चंदा एकड़ कर शिव मंदिर और इसके परिसर में बरात घर बना दिया है। इस मार्ग पर घर-घर में समर्सिबल होने की वजह से पानी बहुत बहाया जाता है। पशुओं को भी नली से नहलाया जाता है। साथ ही काफी किरायेदार भी आमजन ने बसा लिए हैं। इसलिए रोजाना सीवर का पानी इस जोहड़ में जा रहा है। इस कारण जोहड़ ओवरफ्लो हो रही है। जोहड़ के आसपास खेत व कई निर्माण हैं। निर्माणों की नींव तक पानी पहुंच गया है, इसलिए इनके गिरने का खतरा बना हुआ है। उधर खेतों में पानी घुसने से मालिक परेशान हैं। इस मार्ग पर रहने वाले योगेश अधाना, रतन सिंह अधाना, संजय, जगत सिंह अधाना, सुनील, महेंद्र सिंह अधाना ने बताया कि जोहड़ ओवरफ्लो होने से मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने लगा है। जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा नुकसान हो सकता है। पिछले साल जोहड़ के पास इंजन लगा दिया था। इस पानी से खेतों की सिचाई की गई थी। अब सोमवार को इंजन लगा दिया जाएगा। इसके बाद समस्या नहीं रहेगी। जोहड़ ओवरफ्लो न हो, इसका स्थायी समाधान करेंगे।

-रिकू भगत सिंह जोड़ला, सरपंच, तिगांव अधाना, ग्राम पंचायत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.