भजनों की प्रस्तुतियों से गणपति को नमन
महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से गांधी कालोनी में चल रहे गणेश उत्सव में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने सबसे पहले गणेश जी के दरबार में माथा टेका। गणेश महोत्सव के महत्व पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आपसी भाईचार एवं एकता का त्योहार ही समाज को जोड़ते हैं।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर में विभिन्न सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं की ओर से गणेश उत्सव के दौरान भजनों तथा नृत्य प्रस्तुति का सिलसिला जारी है। महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से गांधी कालोनी में चल रहे गणेश उत्सव में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने सबसे पहले गणेश जी के दरबार में माथा टेका। गणेश महोत्सव के महत्व पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आपसी भाईचार एवं एकता का त्योहार ही समाज को जोड़ते हैं। उन्होंने खुशी जाहिर की कि आज समाज मे हर वर्ग के लोग गणेश उत्सव में हिस्सा ले रहे हैं। मंडल के संरक्षक सुधाकर पांचाल,अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल, डीएम थोटे, प्रवीन राठौर, ¨चतामणि, विलास पांचाल, विनय पांचाल,श्रेयस, तेजस, हरेंद्र, विशाल, अनिल, निखिल, रोहित, अक्षय तथा रमा कांत ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। आर्ट ऑफ लि¨वग की ओर से भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई।
ऐसे ही गीता मंदिर में महाराष्ट्र मंडल फरीदाबाद की ओर से चल रहे गणेश उत्सव में सत्यनारायण की कथा की गई। मंडल के महासचिव संदीप राव और मुक्ता राव ने भजनों की प्रस्तुति दी। मंडल के अध्यक्ष मि¨लद कारखानिस के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा, अर्चना की।