300 किसान तकनीकी कृषि मेले में लेंगे भाग
जासं, फरीदाबाद: केंद्रीय कृषि मंत्रालय की तरफ से भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र(पूसा) में 17 मार्च
जासं, फरीदाबाद: केंद्रीय कृषि मंत्रालय की तरफ से भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र (पूसा) में 17 मार्च को तकनीकी कृषि मेला लगाया जाएगा। मेले में जिला फरीदाबाद से 300 किसान भाग लेंगे।
जिला कृषि एवं कल्याण विभाग के उपनिदेशक आत्माराम गोदारा ने बताया कि मेले का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मेले में किसानों को संस्था की तरफ से नए बीज देने की व्यवस्था की जाएगी। किसानों को मेले में नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। किसानों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से मेले में निशुल्क ले जाने की व्यवस्था की गई है। खेड़ीकलां, जवां, छांयसा, घरोड़ा, जसाना व भूपानी से जो किसान नई तकनीक के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, वे बसों में बैठ कर पूसा जा सकते हैं।