विधवा ने जहर पदार्थ निगला, मौत
गांव मोहना में एक विधवा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर ससुर सहित परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़: गांव मोहना में एक विधवा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर ससुर सहित परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज को लेकर आत्म हत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया है।
गांव बंचारी के रहने वाले राजबीर ने थाना छांयसा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी 35 वर्षीय बेटी गायत्री की शादी मोहना निवासी मुकेश के साथ की थी। मुकेश की पांच वर्ष पहले मौत हो गई। उसकी बेटी ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे गंभीर अवस्था में सेक्टर-8 सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया।
उसने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुर सुक्खन, सास सरोज, देवर दिनेश और महेश दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। इन लोगों की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या की है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर उक्त चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना छांयसा प्रभारी सुभाष चंद ने मृतक का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया है।