Move to Jagran APP

संगठन में पद पाने के लिए नेताओं में कार्यकर्ताओं को जोड़ने की मची होड़

विधानसभा चुनाव के बाद अब राजनीतिक दलों ने दोबारा से अपने-अपने संगठनों को मजबूत बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए वर्ष में सभी दलों के नए जिला अध्यक्षों का चुनाव हो जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 06:53 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 06:53 PM (IST)
संगठन में पद पाने के लिए नेताओं में कार्यकर्ताओं को जोड़ने की मची होड़
संगठन में पद पाने के लिए नेताओं में कार्यकर्ताओं को जोड़ने की मची होड़

सुभाष डागर, बल्लभगढ़ : विधानसभा चुनाव के बाद अब राजनीतिक दलों ने दोबारा से अपने-अपने संगठनों को मजबूत बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए वर्ष में सभी दलों के नए जिला अध्यक्षों का चुनाव हो जाएगा। जिला अध्यक्ष बनने की चाह रखने वाले कार्यकर्ता अभी से अपने-अपने खासम-खासों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्य बनने की सलाह दे रहे हैं, ताकि बाद में संगठन के स्तर पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करके अध्यक्ष पद पर दावा किया जा सके। भाजपा ने फिलहाल सक्रिय सदस्य बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक सक्रिय सदस्य बनने के लिए कम से कम 25 सदस्यों की कॉपी भरनी है। ये प्रक्रिया 10 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद बूथ स्तर के अध्यक्षों का चुनाव होगा। बूथ स्तर के अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष चुनेंगे और मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में भाग लेंगे। ये प्रक्रिया फरवरी तक पूरी हो जाएगी।

loksabha election banner

-गोपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा कांग्रेस ने फिलहाल जिला संयोजक बनाए हैं। जिला संयोजकों की अध्यक्षता में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय पर हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत 22 नवंबर को प्रदर्शन कर चुकी है और उपायुक्त को ज्ञापन दिया था। फिलहाल 14 दिसंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली को लेकर लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा है। ये संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में एक कदम है।

-रघुबीर सिंह तेवतिया, जिला संयोजक, कांग्रेस जननायक जनता पार्टी (जजपा) के संगठन को लेकर नए वर्ष में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अब उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला फरीदाबाद जिला परिवाद कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष होने के नाते हर महीने आएंगे। उनके आने से संगठन को मजबूती मिलेगी और अच्छे व सक्रिय कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया जाएगा। जल्दी ही संगठन में मजबूत कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी जाएंगी।

-ठाकुर राजाराम, जिला अध्यक्ष जजपा पार्टी संगठन की प्रदेश स्तर पर चंडीगढ़ में पिछले दिनों बैठक हुई थी, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने के बारे में चर्चा की गई थी। पार्टी का सदस्यता अभियान कब से शुरू होगा, इसके बारे में अभी तक पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं की तरफ से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। जब भी ऊपर से कोई आदेश आएगा, उसके अनुसार संगठन का काम शुरू होगा।

-देवेंद्र चौहान, जिला अध्यक्ष इनेलो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.