हिदी दिवस पर कराईऑनलाइन प्रतियोगिता
जासं बल्लभगढ़ राजकीय महिला कॉलेज में 14 सितंबर को हिदी दिवस पर छात्राओं की ऑनलाइन प्रतियोगिता (निबंध एवं स्लोगन) का आयोजन किया गया।
जासं, बल्लभगढ़: राजकीय महिला कॉलेज में 14 सितंबर को हिदी दिवस पर छात्राओं की ऑनलाइन प्रतियोगिता (निबंध एवं स्लोगन) का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम भी ऑनलाइन घोषित होंगे। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य कृष्णा स्योराण ने छात्राओं को ऑनलाइन संबोधित करते हुए नए सत्र से शुरू होने वाली ऑनलाइन कक्षाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। हिदी विभाग के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने प्रतियोगिता में भाग लेने पर छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर प्राध्यापिका डॉ.सपना सचदेवा, डॉ.सपना नागपाल, उषा दहिया, डॉ.ऋचा गुप्ता, रमनप्रीत, जागृति दीवान, सौरभ त्रिपाठी, कुमारी शिवानी यादव, डॉ.धर्मवीर मौजूद थे।