Move to Jagran APP

लखन ने किसान मजदूर बचाओ दिवस के रूप में मनाई जयंती

वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन सिगला ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 07:43 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 05:05 AM (IST)
लखन ने किसान मजदूर बचाओ  दिवस के रूप में मनाई जयंती
लखन ने किसान मजदूर बचाओ दिवस के रूप में मनाई जयंती

जासं, फरीदाबाद : वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन सिगला ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती किसान-मजदूर बचाओ दिवस के रूप में मनाई। लखन सिगला ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। प्रतिमा स्थल पर ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे लखन सिगला ने प्रतिमा स्थल के बाहर धरना दिया और तीन कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लखन ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हाथरस जाने पर रोकने व उनके साथ अभद्र व्यवहार की कड़ी निदा की।

loksabha election banner

धरने पर बैठने वालों में कुंवर बालू सिंह एडवोकेट, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, योगेश ढींगडा, सत्यवीर डागर, ललित भड़ाना, एम.एल शर्मा, रेनू चौहान, प्रियंका भारद्वाज, नितिन सिगला, राजेश आर्य, नीरज गुप्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.