भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार व घोटालों के आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय सेक्टर-12 में विरोध प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार व घोटालों के आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय सेक्टर-12 में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा के निर्देश पर हुए प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट सहित विभिन्न गुटों के कांग्रेसी भी शामिल हुए।
पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में मुख्य रूप से एनआइटी के विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक ललित नागर, आनंद कौशिक, वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह, सुभाष कौशिक एडवोकेट, योगेश गौड़, सत्यवीर डागर, लखन सिगला, बलजीत कौशिक, डॉ.राधा नरूला, राजन ओझा, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, सुमित गौड़ व जितेंद्र चंदेलिया शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने कोरोना संक्रमण को लेकर लागू लाकडाउन के दौरान प्रदेश में करोड़ों रुपए के शराब घोटाले और रजिस्ट्री घोटाले को अंजाम देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही इन घोटालों की सिटिग जज से जांच कराने की मांग की। अन्य प्रदर्शनकारियों में पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बग्गा, जिला बार काउंसिल के अध्यक्ष संजीव चौधरी, एस. एल शर्मा, गौरव ढींगरा, प्रियंका भारद्वाज, मुकेश शर्मा, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, डॉ.सौरभ, संजय सोलंकी, अशोक रावल, विकास वर्मा, अनीश पाल, कुंवर बालू सिंह, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा मौजूद थे।