जल्द मिल सकती है मेट्रो फीडर बससेवा की सौगात
सरकार ने फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की है। योजना के तहत फरीदाबाद नगर निगम सिटी बस सेवा भी चलाएगा। जिससे शहर के लोगों
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : शहर में मेट्रो बल्लभगढ़ तक पहुंच चुकी है, पर स्टेशनों तक पहुंचने के लिए शहरवासियों के लिए कोई इंतजाम नहीं है। नतीजा लोग ऑटो पर निर्भर हैं या फिर अपनी गाड़ियों से पहुंचते हैं और पार्किंग में वाहन लगाने पर भारी शुल्क वहन करना पड़ता है। इसके लिए मेट्रो फीडर की मांग लंबे से से हो रही है। कन्फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए की बैठक में भी यह मुद्दा जोरशोर से उठ चुका है और इस बाबत पत्राचार भी खूब हुआ। सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो जल्द ही मेट्रो फीडर बस सेवा की सौगात मिल सकती है। अगर चुनाव वाली अड़चन न आई, तो 31 मार्च से पहले यह सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
यह सेवा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शुरू की जाएगी, इसमें 40 बसें चलेंगी, इसके अलावा 50 बसें सिटी बस सेवा के तहत अलग से चलेंगी। इस सेवा के शुरू होने से शहर के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मुहैया कराई जाएगी। योजना के तहत बस किसी तीसरी पार्टी की होंगी और परिचालक नगर निगम के होंगे। अब तक जिले में सिटी बस सेवा हरियाणा रोडवेज की देख-रेख में चलाई जा रही है। सिटी बस सेवा के तहत हरियाणा रोडवेज ने 140 बसें खरीदी थीं। सिटी बसों को कांग्रेस के शासन में 2006 में चलाया गया। शुरुआत में शहर में कई रूट बनाए गए, लेकिन जब धीरे-धीरे बसें खराब होती चली गई, तो मैकेनिक न होने के कारण ये बस ठीक नहीं हो पाई। अब फिलहाल सिटी बस सेवा सिर्फ बल्लभगढ़- गुरुग्राम, बल्लभगढ़-दिल्ली, बल्लभगढ़-पलवल रूट पर ही चलाई जा रही हैं। अब चूंकि फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है, तो यहां पर परिवहन सेवा भी लोगों को अच्छी देनी है। इसके लिए नगर निगम सिटी बस चलाएगा। सिटी बस सेवा के तहत नगर निगम बसें चलाएगा। बस किसी प्राइवेट पार्टी की होंगी। बसों को किलोमीटर के रेट देकर चलाया जाएगा। टिकट काटने के लिए कंडक्टर नगर निगम के होंगे। शुरुआत में बसों को मेट्रो फीडर बस सेवा के रूप में चलाया जाएगा।
-विकास यादव, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद हमारी कोशिश है कि 31 मार्च से पहले सेवा शुरू कर दी जाएगी। कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चंडीगढ़ में वरिष्ठ अधिकारियों से इस बाबत बातचीत की जा रही है।
-एनके कटारा, सलाहकार, स्मार्ट सिटी फरीदाबाद