Move to Jagran APP

इको ग्रीन कंपनी कर रही अधिक वसूली, लोग परेशान

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर में कई वार्डों से डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली इको ग्रीन कंपनी के ख

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 07:03 PM (IST)
इको ग्रीन कंपनी कर रही 
अधिक वसूली, लोग परेशान
इको ग्रीन कंपनी कर रही अधिक वसूली, लोग परेशान

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर में कई वार्डों से डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली इको ग्रीन कंपनी के खिलाफ शिकायतें कम नहीं हो रही हैं। कंपनी के कर्मचारियों पर लगातार अधिक वसूली करने और काम में लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे हैं।

prime article banner

अब ताजा मामला सेक्टर-3 से आया है। यहां रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान की शिकायत है कि कंपनी 20 रुपये की बजाए 50 रुपये वसूल रही है। इसके बावजूद सेक्टर से कूड़ा नहीं उठ रहा है। इस मामले की शिकायत निगमायुक्त से की गई है। निगमायुक्त ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। कुछ दिन पहले भी निगम के उपमहापौर मनमोहन गर्ग ने निगमायुक्त को एक शिकायत भेजकर इको ग्रीन कंपनी के कर्मचारियों पर अधिक वसूली का आरोप लगाया था।

सुधरे नहीं बिगाड़ दिए हालात

सेक्टर-8 निवासी एवं कन्फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन एनके गर्ग ने कहा इको ग्रीन कंपनी के आने से पहले उम्मीद थी कि अब हालात सुधर जाएंगे। गर्ग का आरोप है कि हालात सुधरने की बजाए और खराब हो रहे हैं। अब सेक्टर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। रोज कूड़ा उठाने का दावा करने वाली कंपनी के कर्मचारी 4-4 दिन तक नजर नहीं आते। गर्ग का यह भी आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी तय शुल्क से अधिक वसूल रहे हैं। कई बार कर्मचारियों से रेट लिस्ट मांगी गई लेकिन नहीं दी। इस बारे में अधिकारियों को भी संज्ञान लेना चाहिए। इससे तो पहले कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी ही ठीक थे। कम से कम वह रोज आकर कूड़ा ले जाते थे। हमारे सेक्टर में भी रोज कूड़ा नहीं उठ रहा है। हमारा 60 वर्गगज का मकान है। इसके 20 रुपए महीने चार्ज बनता है लेकिन कंपनी के कर्मचारी 50 रुपये वसूल रहे हैं। अधिक वसूली के बावजूद कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। कंपनी के पास पूरे संसाधन भी नहीं है। मैंने निगमायुक्त से शिकायत की है। जल्द हालात नहीं सुधरे को कंपनी का बहिष्कार कर दिया जाएगा और पुराना वाला सिस्टम लागू कर देंगे।

-धर्मपाल चहल, प्रधान आरडब्लयूए सेक्टर-3 मेरे पास भी कई शिकायतें आई हैं। इसलिए मैंने इको ग्रीन कंपनी की तीन माह की पेमेंट पर रोक लगवा दी है। हालांकि इको ग्रीन कंपनी के सामने कूड़े की एवज में कलेक्शन की समस्या आ रही है। काफी लोग भुगतान नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद कंपनी के कर्मचारियों को काम तो सही प्रकार से करना ही होगा। इस बारे में सख्त आदेश दे दिए हैं।

-मोहम्मद शाइन, निगमायुक्त, नगर निगम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.