Move to Jagran APP

महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोपित डॉक्टर निलंबित

महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ के आरोपित निजी अस्पताल के डॉक्टर को प्रबंधन ने जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है। अस्पताल के अधिकारिक प्रवक्ता सुरेंद्र चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महिला की सुरक्षा व जांच की निष्पक्षता के लिए यह कदम उठाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 06:48 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 06:48 PM (IST)
महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ 
का आरोपित डॉक्टर निलंबित
महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोपित डॉक्टर निलंबित

जासं, फरीदाबाद : महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ के आरोपित निजी अस्पताल के डॉक्टर को प्रबंधन ने जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है। अस्पताल के अधिकारिक प्रवक्ता सुरेंद्र चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महिला की सुरक्षा व जांच की निष्पक्षता के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता महिला को भी विकल्प दिया है कि वह जांच होने तक अस्पताल आए या सवैतनिक छुट्टियां ले सकती है। महिला कर्मी ने सवैतनिक छुट्टंी का विकल्प चुना है। उन्होंने जानकारी दी कि कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकने के लिए गठित समिति की बैठक बुलाई गई है। समिति भी अपने स्तर पर मामले की स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है। अन्य महिलाकर्मियों को भी शामिल जांच करेगी पुलिस

loksabha election banner

बता दें, कि एक निजी अस्पताल की महिलाकर्मी ने अस्पताल के डॉक्टर संदीप मोर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला ने इस संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग को ट्वीट कर शिकायत दी थी। इसके बाद महिला आयोग ने अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा था। महिला थाना पुलिस ने भी आरोपित डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला कर्मी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आरोपित डॉक्टर पर अन्य महिलाएं भी छेड़छाड़ का आरोप लगा चुकी हैं, मगर उनकी शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि अस्पताल की अन्य महिला कर्मियों को भी जांच में शामिल कर बयान लिए जाएंगे। अगर अन्य महिलाकर्मी भी छेड़छाड़ की बात कहती हैं तो उनकी शिकायत पर भी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.