संपर्क और संवाद के जरिए संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता : रविद्र राजू
भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की बैठक सेक्टर-11 स्थित कार्यालय पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
जासं, फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की बैठक सेक्टर-11 स्थित कार्यालय पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला पदाधिकारियों के अलावा पार्टी के विभिन्न मोर्चे के जिला अध्यक्षों भी शामिल हुए। बैठक में पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री रविद्र राजू, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मेहरचंद गहलोत, बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा, जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल व आरएन सिंह मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। संगठन महामंत्री रविद्र राजू ने पदाधिकारियों के साथ फरीदाबाद की सभी विधानसभाओं में त्रिदेव सम्मलेन, जिला पदाधिकारियों का प्रशिक्षण, संगठन विस्तार, मोर्चो की कार्य समिति की बैठक, संगठन की कार्य पद्धति आदि संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संपर्क और संवाद के जरिए संगठन को मजबूत करने का कार्य करना है। कार्यकर्ता संगठन की मोर्चाबंदी को मजबूत रखें और अपनी सकारात्मक कार्य पद्धति से संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करें। महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सुनें और हर बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सुनाएं। बैठक में फरीदाबाद की सभी विधानसभाओं में त्रिदेव सम्मलेन और जिला पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के आयोजन के लिए विस्तृत चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।