Move to Jagran APP

सुबह मंगल गीत गाए और शाम को किया होलिका दहन

होलिका पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा कर धन-धान्य सौभाग्य संतान सुख एवं आरोग्य की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने होली के मंगल गीत गाए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Mar 2021 06:40 AM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 06:40 AM (IST)
सुबह मंगल गीत गाए और शाम को किया होलिका दहन
सुबह मंगल गीत गाए और शाम को किया होलिका दहन

जागरण संवाददाता, भिवानी :

loksabha election banner

होलिका पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा कर धन-धान्य, सौभाग्य, संतान सुख एवं आरोग्य की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने होली के मंगल गीत गाए। धारा 144 होने के चलते हालांकि इस बार होली पर्व पर ज्यादा भीड़ नजर नहीं आई। बाजारों में भी अपेक्षाकृत कम भीड़ रही।

रविवार को होलिका पूजन के लिए सुबह से ही महिलाएं होली पूजन के लिए पहुंचने लगी थी। होली के त्योहार को लेकर लोगों में उमंग और उल्लास दिखाई दिया। सुबह से ही शहर में नेहरू पार्क, खाकी बाबा मंदिर, नूनसर जोहड़, सेक्टर 13, हुडा पार्क, बावड़ी गेट, ढाणा रोड, हनुमान जोहड़ी आदि शहर के अनेक इलाकों में होलिका दहन किया गया।

महिलाएं और बच्चे पूजन-सामग्री लेकर होलिका दहन स्थल पर समय से पहले ही पहुंचने शुरू हो गए थे। इस दौरान कच्चे सूत से होली की परिक्रमा कर सुख-शांति समृद्धि की कामना के साथ-साथ अखंड सौभाग्य, संतान और आरोग्यता की कामना की गई। पंडित विजय कुमार शर्मा ने बताया कि होली पर्व के समय नए अन्न आने का समय हो जाता है। इसलिए कुछ जगह होलिका दहन के दौरान लोग चना व जौ आदि भी भूनकर लाते हैं और उसे प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। इसके अलावा बच्चे बड़कुले लेकर होलिका पर पहुंचते हैं वहां पर बड़कुले रखे जाते हैं। वहीं शाम होते ही विभिन्न स्थानों पर रखी गयी होलिका का मंत्रोच्चारण के साथ दहन किया गया। लोगों ने परिक्रमा कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की। विधायक घनश्याम सर्राफ, पूर्व विधायक डा. शिवशंकर भारद्वाज आदि ने लोगों को होली पर्व की शुभकामनांए दी। इसके साथ अगले दिन दुल्हंडी पर्व को रंग गुलाल से मनाने और पानी बचाने का संदेश दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.