Move to Jagran APP

मौसम : बारिश होने से फिर बदला मौसम, तापमान गिरा, शीतलहर चलने से जनजीवन प्रभावित

जागरण संवाददाता चरखी दादरी शनिवार अल सुबह से दिनभर रूक रूक कर हुई वर्षा से तापमान म

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 12:06 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 12:06 AM (IST)
मौसम : बारिश होने से फिर बदला मौसम, तापमान गिरा, शीतलहर चलने से जनजीवन प्रभावित
मौसम : बारिश होने से फिर बदला मौसम, तापमान गिरा, शीतलहर चलने से जनजीवन प्रभावित

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : शनिवार अल सुबह से दिनभर रूक रूक कर हुई वर्षा से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। दिनभर वर्षा के चलते बाजारों में वीरानी छाई रहीं वहीं कारोबार पूरी तरह प्रभावित रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान दादरी जिले में अधिकतम तापमान 13 व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विभाग के अनुसार यह वर्षा रबी सीजन की गेहूं, सरसों, चने की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। शनिवार को दादरी जिले में करीब 20 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। वर्षा के चलते ठंड का प्रकोप भी बढ़ा रहा। लोगों ने अपने घरों में ही रहना मुनासिब समझा। कुछ दुकानदारों ने तो खराब मौसम को देखते हुए अपनी दुकानें ही बंद रखी तो कुछ दुकानदार दोपहर तीन बजे ही अपनी दुकानों से घर वापस चले गए थे। बाजारों में गर्म पेय व खाद्य पदार्थाें की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। अलसुबह से हो रही कभी हल्की तो कभी तेज वर्षा के चलते काम पर जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

20 एमएम वर्षा रिकार्ड की

दादरी जिले में शनिवार अलसुबह से शुरू हुई हल्की व तेज वर्षा दोपहर दो बजे तक जारी रही। इसके बाद दो घंटे के विराम के बाद फिर से हल्की वर्षा होनी शुरू हो गई थी। जो देर सायं तक जारी रही। जिले में शनिवार को 20 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। जानकारों का मानना है कि आने वाले दो तीन दिनों में हल्की वर्षा होने का सिलसिला जारी रह सकता है। फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम में बदलाव नजर आएगा।

फसलों को होगा फायदा

किसान रामकुमार, राजेश, राजकमल, रामेश्वर, जयबीर, कृष्ण इत्यादि का कहना है कि यदि आने वाले दो तीन दिनों में वर्षा होती है तो उन्हें गेहूं की फसल में सिचाई नहीं करनी पड़ेगी। इन दिनों में बारिश होने से रबी फसलों को काफी फायदा मिलेगा। गेहूं व सरसों में पानी देने की आवश्यकता नहीं होगी और फसल पर फल भी अच्छा पकेगा। बारिश के चलते इस बार फसल की पैदावार भी बढ़ने की आशंका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.