Move to Jagran APP

अस्पताल की छतों से टपकने लगा पानी, मरीजों पर मंडराया खतरा

जागरण संवाददाता,भिवानी : चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल की छत से पानी टपकने लगा है। टपकते पान

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 07:21 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 07:21 PM (IST)
अस्पताल की छतों से टपकने लगा पानी, मरीजों पर मंडराया खतरा
अस्पताल की छतों से टपकने लगा पानी, मरीजों पर मंडराया खतरा

जागरण संवाददाता,भिवानी : चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल की छत से पानी टपकने लगा है। टपकते पानी से मरीजों पर भी खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में मरीजों को अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपनी जांच की ¨चता भी सता रही है। मरीजों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही आम जनता को भुगतनी पड़ रही है।

loksabha election banner

लगातार हो रही बरसात का असर चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भी दिखने लगा है। अस्पताल की छत ने जवाब दे दिया। अस्पताल की छत से जगह-जगह पानी टपकने लगा है। वो ओपीडी हो या वार्ड, सभी जगह छत से पानी टपक रहा है। इससे छत गिरने तक का डर बना रहता है। मरीज भी इससे बचकर निकलते नजर आए। हालांकि प्रशासन का कहना है कि उन्होंने पब्लिक हेल्थ को पत्र लिखकर इसे ठीक करवाने के लिए कहा है। --क्या कहते हैं मरीज

गांव ढाणा लाड़नपुर निवासी पूनम ने बताया कि वह अपनी बेटी को उपचार के लिए बारिश में भिगती हुई आई थी। लेकिन अस्पताल में भी छत से टपकते पानी ने परेशान कर दिया। प्रशासन को इस बारे में सोचना चाहिए।

गांव देवसर निवासी सूरज ने बताया कि वह यहां पर उपचार के लिए आया था। लेकिन लगता है यहां उपचार होने की बजाए जान तक का खतरा है। छत की हालत देखकर लगता है कि कभी भी छत गिर सकती है।

तिगड़ाना निवासी सुनील ने बताया कि अस्पताल की छत का बुरा हालत है। छत से टपकता पानी अस्पताल की हालत बयां कर रहा है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। --हर रोज आते हैं दो हजार लोग

चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में हर रोज करीबन डेढ़ से 2 हजार तक मरीज उपचार के लिए आते हैं। वहीं करीब 300 बेड के अस्पताल में सभी बेड पर मरीज भर्ती है। हर रोज मरीजों से मिलने के लिए उनके परिजन भी आते हैं। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि हर रोज अस्पताल में करीब 5 हजार लोगों का आवागमन रहता है। --पहले कई दफा गिर चुका है प्लास्टर अस्पताल की छत पर लगाया गया प्लास्टर पहले कई दफा गिर चुका है। हालांकि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पिछले दिनों ओपीडी के कमरे का प्लास्टर गिर गया था, जिससे चंडीगढ़ से आई अधिकारी भी घायल हो गई थी। वहीं अनेक जगह छत का प्लास्टर गिरने से खतरा बढ़ा है। -- अस्पताल की छत पर जाकर जांच की गई थी, छत पर घास तक नहीं है। छत साफ होने के बावजूद भी पानी टपक रहा है। इसको देखते हुए पब्लिक हेल्थ को रिपेय¨रग के लिए पत्र लिखा जाएगा। पहले भी पत्र लिखा जा चुका है।

--डा. कृष्ण कुमार, पीएमओ

चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल,भिवानी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.