कुकर्म का आरोपित काबू
जागरण संवाददाता,भिवानी : पुलिस ने आखिरकार बच्चे से कुकर्म करने के आरोपित युवक को गिरफ्त
जागरण संवाददाता,भिवानी : पुलिस ने आखिरकार बच्चे से कुकर्म करने के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीन माह बाद आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करके जिला जेल में भेज दिया है। जैन पुलिस चौकी के जांच अधिकारी वजीर ¨सह ने बताया कि दादरी सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दिनेश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित ने गांव के ही नाबालिग युवक से जबरन कुकर्म किया था और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपित को गांव से ही गिरफ्तार किया है। आरोपित दिनेश को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना दादरी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने बताया था कि नाबालिग बच्चा भिवानी में किसी समारोह में शामिल होने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान गिरफ्तार आरोपित दिनेश भी भिवानी आया हुआ था। आरोपित उक्त नाबालिग बच्चे को जबरन अपने साथ ले गया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने 21 जून को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी थी।
छेड़छोड़ का आरोपित काबू
जागरण संवाददाता,भिवानी : पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने के रेवाड़ी निवासी एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी मुन्नी देवी ने बताया कि रेवाड़ी निवासी कायम ¨सह को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित पर पीड़ित महिला ने छेड़खानी के आरोप लगाए थे। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत में बताया था कि करीब 3-4 माह पहले तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी। पुलिस ने एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।