Move to Jagran APP

व्यापारी बोले, पांच साल न हों परेशान, इसलिए करें मतदान

फोटो 08 बीड्ब्ल्यूएन 26 संवाद सूत्र ढिगावा मंडी ढिगावा अनाज मंडी में चुनाव को लेकर व्यापाि

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 May 2019 11:58 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 06:28 AM (IST)
व्यापारी बोले, पांच साल न हों परेशान, इसलिए करें मतदान

फोटो 08 बीड्ब्ल्यूएन 26

loksabha election banner

संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी : ढिगावा अनाज मंडी में चुनाव को लेकर व्यापारियों के बीच चर्चा की गई। सबसे प्रमुख मुद्दा उनके बीच यह रहा कि जीएसटी का जो सरलीकरण कराए या इसे बंद करे उस प्रत्याशी के बारे में ही ढिगावा का व्यापारी इस चुनाव में विचार करेगा। इसके अलावा आढ़तियों की मांगों को भी प्रमुख बताते हुए कहा गया कि व्यापारियों का तो मात्र इस्तेमाल होता है। चुनाव के समय ही उनको याद किया जाता है। कब तक चलेगा यह समझ नहीं आ रहा है। अब व्यापारी सब समझता है। सही मौके पर सही फैसला लेगा।

व्यापारी महावीर मातैनहेलिया बोले व्यापारियों का इस्तेमाल कब तक होगा। उन पर जीएसटी जैसे टैक्स थोपे जा रहे हैं। इसके अलावा भी वे टैक्स भरते हैं और सुविधाओं के नाम पर उनको कुछ दिया नहीं जाता। इसी बीच राजेश खरकड़ी बोल पड़े ठीक कह रहे हो आप, व्यापारियों का भरोसा उठ चुका है। प्रदीप सेठ और ओम प्रकाश शर्मा कहने लगे भाइयों हम यहां बात करने के साथ मतदान के दिन लोकतंत्र के इस मजबूत हथियार मत का प्रयोग सही जगह करें तो भविष्य में हमें परेशान नहीं होना पड़ेगा।

मोहित गोयल और प्रदीप कुमार एक साथ बोल पड़े बात सुनो भाई सब नै वोट दे कै देख लिया। कुणसा ए बोरी कोनी गेरै। हमनै खुद नै ए कमाकै खाणा होगा। सारी पार्टियां आले चुनाव कै टैम आवैं सैं अर हमनै बहका कै अपने वोट ले ज्यां सैं। इबकै सारे कट्ठे होकै सबक सिखा दो।

नरेश जांगड़ा ठीक कह रहे आप पहले जीएसटी, फेर नोट बंदी ने तै व्यापारियों का काम तबाह कर दिया। बाजार में ग्राहक नजर नहीं आ रहा। काम ठप हो गया। छोटे दुकानदारों का तो और भी ज्यादा बुरा हाल है। विकास गोयल और अजीत निमाड़ बीच में बोले और कहने लगे दूर क्यूं जाओ भाई ईब सरसों अर गेहूं की सरकारी खरीद म्हें ए देख ल्यों के बुरा हाल हो रहया सै। प्रवीण कुमार, बाबूलाल, विनोद, सोनू गोयल,

सोनू गोयल, ओम प्रकाश शर्मा आदि ने सबको आह्वान किया चलो भाइयों सारी बहस छोड़ो अर इबकै एकजुट होकर सही जगह पर वोट डालना सै। एक बात का ख्याल जरूर राखियो 12 मई नै मतदान कै दिन सबनै परिवार के मतदाताओं के अलावा आस पास सब लोगो को मतदान के लिए प्रेरित करना है। उनके वोट भी सही जगह पर पोल जरूर करवाने हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.