Move to Jagran APP

भारत बंद का मिला जुला रहा असर, पुलिस प्रशासन की फूली रही सांसें

जागरण संवाददाता भिवानी भारत बंद का जिले में मिला-जुला असर रहा। किसान संगठन और ट्रेड यू

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 05:19 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:19 AM (IST)
भारत बंद का मिला जुला रहा असर, पुलिस प्रशासन की फूली रही सांसें
भारत बंद का मिला जुला रहा असर, पुलिस प्रशासन की फूली रही सांसें

जागरण संवाददाता, भिवानी:

prime article banner

भारत बंद का जिले में मिला-जुला असर रहा। किसान संगठन और ट्रेड यूनियनों ने शहर में प्रदर्शन किया नारेबाजी की और किसान और आढ़ती विरोधी लाए तीन विधेयकों पर रोष जताया। इसका लोगों में जबरदस्त गुस्सा नजर आया। प्रदर्शनकारियों ने तीनों विधेयकों की प्रतियां जलाई और सरकार का पुतला फूंका। चौराहों पर पुलिस अलर्ट रही वहीं प्रदर्शनकारियों के साथ भी पुलिस रही। किसी प्रकार की अनहोनी न हो जाए इसके लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा और दोपहर बाद तक प्रशासन की सांसें फूली रहीं। उधर, पीटीआइ ने दादरी में हुई घटना पर गुस्सा जाहिर किया और लाठीचार्ज की कड़ी निदा की।

शुक्रवार को किसान संगठन और ट्रेड यूनियन के सदस्य बड़ी संख्या में लोग नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। यहां से शहर के मुख्य बाजारों से होकर प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय पर पहुंचे। हांसी गेट पर सरकार का पुतला फूंका गया। धनाना में किसानों ने किया रोड जाम

धनाना गांव में सुबह से किसान-मजदूरों के काले कानूनों के विरोध में करीब आधे घंटे तक मुख्य मार्ग जाम कर दिया। भारत बंद के कार्यक्रम की अध्यक्षता मेहरचंद ने की ओर संचालन सज्जन कुमार सिगला ने किया। हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के जिला अध्यक्ष कुलभूषण आर्य ने कहा कि किसान-मजदूरों के हितों में बने विधेयकों को कमजोर और निरस्त करने के लिय सरकार काम कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से संसद के इसी सत्र में पारित किए खेती और किसानी से जुड़े 3 बिल किसान-विरोधी हैं। इन्हें तुरंत वापस लिया जाए नहीं तो किसान मजदूर इस आंदोलन को तेज करेंगे। सीटू जिला प्रधान कॉमरेड राममेहर सिंह और जोगेंद्र तालू ने कहा कि सरकार किसान और आम आदमी के साथ मजदूरों को गुलामी की तरफ धकेल रही है। भारत बन्द के रोष सभा में कुलभूषण आर्य, सज्जन कुमार सिगला ,सीटू नेता राममेहर सिंह, नफे सिंह मिताथल, नरेश कुमार, जयसिंह, रोडवेज के पूर्व जिला प्रधान राजकुमार दलाल और रत्नपाल मौजूद रहे। थमा रहा अधिकतर बसों का पहिया

सुबह नौ बजे तक भिवानी डिपो की बसें चली। सुबह चंडीगढ़ गई बस को अंबाला से लौटना पड़ा। इसके अलावा जींद और हिसार मार्गो पर किसानों ने ाम करने की सूचना के बाद इन मार्गो पर बसें नहीं चलाई गई। हालांकि भिवानी से लोहारू, दादरी के लिए बसें चली। दोपहर बाद करीब चार बजे बसों को सभी मार्गो पर चालू कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.