खंड स्तरीय स्टूडेंट लीगल लिटरेसी मिशन प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
संवाद सहयोगी तोशाम देवराला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय स्टूडेंट ली
संवाद सहयोगी, तोशाम : देवराला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय स्टूडेंट लीगल लिटरेसी मिशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड कैरू के सभी सरकारी व निजी स्कूलों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार दलाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वर्णिम विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम अनिवार्य हैं। सभी अध्यापक एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर ऐसे कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक प्राचार्य डा. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कानून के प्रति प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए। मंच संचालन प्रवक्ता अनिल अरोड़ा ने किया। प्राचार्य अनीताबाई, प्राचार्य नरेंद्र सैनी, प्राचार्य मदन कुमार, प्राचार्य सविता ने सभी प्रतियोगिता में अलग अलग बतौर कनवीनर की भूमिका निभाई। निर्णायक मंडली में लीलूराम, अनीता यादव, शकुंतला, नवीन, अंजू सांगवान, सुरेंद्र सिंह, विनोद, सुमित, सतीश आदि शामिल थे। प्राचार्य डा. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में रावमावि देवराला प्रथम, शिवम स्कूल लोहानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में रावमावि लोहानी ने प्रथम व शिवम स्कूल लोहानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में प्रथम शिवम स्कूल लोहानी व रावमावि देवराला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिग में रावमावि गोलागढ़ व दूसरा स्थान रावमावि लेघां ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कीट में शिवम स्कूल लोहानी प्रथम व रावमावि देवराला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्पीच में प्रथम शिवम स्कूल लोहानी प्रथम व रावमावि हेतमपुरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रस्ताव लेखन में रावमावि गोलागढ व दूसरा स्थान शिवम स्कूल लोहानी ने प्राप्त किया। डिबेट में प्रथम शिवम स्कूल लोहानी व रावमावि गोलागढ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पीपीटी शिवम स्कूल लोहानी ने प्रथम व रावमावि कुसुंभी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डॉक्यूमेंटरी में शिवम स्कूल लोहानी प्रथम व रावमावि हेतमपुरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।