जिलास्तरीय वुशू प्रतियोगिता में सूरज प्रथम
बैंक कालोनी स्थित दुर्गा स्पोर्ट्स अकादमी में कोविड-19 के सुरक्षा निय
जागरण संवाददाता, भिवानी : बैंक कालोनी स्थित दुर्गा स्पोर्ट्स अकादमी में कोविड-19 के सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए जिलास्तरीय वुशू प्रतियोगिता करवाई गई। मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट शंकर घूपड़ शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान, ब्रजपाल तंवर, जिला वुशू संघ के उपाध्यक्ष प्राचार्य मास्टर रमेश कुमार व हरियाणा वुशू संघ के उपाध्यक्ष व कार्यकारी सचिव राजकुमार शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश धनखड़ ने की।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शंकर घूपड़ ने कहा कि वुशू एक मार्शल आर्ट खेल है। लड़कियों को अपनी स्वयं की रक्षा व सुरक्षा के लिए बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल नगरी के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत व लग्न की बदौलत पूरे विश्व का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे मेहनत व लग्न से खेल की बारीकियां सीखकर खेलों में अपना नाम कमाएं। इस अवसर पर दीपक भाकर, कर्मबीर कौशिक पालुवास, देवेंद्र शर्मा, गौरव शर्मा , मुकेश तंवर , प्रदीप पहलवान कायला, समेत अनेक लोग मौजूद रहे। परिणाम
- 28 किलोग्राम भार वर्ग में सूरज प्रथम, कार्तिक द्वितीय व राम तृतीय स्थान, 32 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव प्रथम, लविश द्वितीय व 36 किलोग्राम में रिषभ प्रथम, श्याम सुंदर द्वितीय, 42 किलोग्राम में खुशहाल प्रथम, प्रिस द्वितीय व ध्रूव तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार 48 किलोग्राम में राहुल प्रथम, विक्रांत द्वितीय, 60 किलोग्राम में युवराज प्रथम, 65 किलोग्राम में गौरव शर्मा प्रथम, 70 किलोग्राम में दीपक प्रथम स्थान पर रहे। लड़कियों में 45 किलोग्राम में बबिता प्रथम , 52 किलोग्राम में आरती प्रथम, 70 किलोग्राम में नीशू प्रथम स्थान पर रही।