धूप ने किसानों को दिलाई राहत, दो डिग्री बढ़ा तापमान
जागरण संवाददाताभिवानी बुधवार को बरसात होने के बाद गुरुवार को दिन में धूप खिली। धूप खिलन
जागरण संवाददाता,भिवानी : बुधवार को बरसात होने के बाद गुरुवार को दिन में धूप खिली। धूप खिलने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं किसान लावणी (फसलों की कटाई) में जोर-शोर से जुट गए हैं। किसानों का कहना है कि मौसम की मार से बचने के लिए जल्दी से जल्दी फसलों को घर पर लाना चाहते हैं। ताकि बिगड़ता मौसम उनकी फसलों को नुकसान न पहुंचाए। बुधवार को जिले भर में बरसात व ओलावृष्टि हुई। इस कारण मंडी में पहुंचा गेहूं व सरसों भीग गई थी। जब बृहस्पतिवार को धूप खिली तो भीगे हुए गेहूं व सरसों को सुखाने का काम किया। वहीं बरसात ने फसलों की लावणी भी प्रभावित की। एक तरफ बरसात ने लोगों को गर्मी से छुटकारा दिलावा तो दूसरी ओर किसानों की परेशानी भी बढ़ा दी। बृहस्पतिवार को दिन के समय धूप खिली तो न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक उछाल दर्ज किया गया। वहीं साफ मौसम रहने से किसानों ने राहत की सांस ली है।
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं दिनभर में हवा की गति 13 किलोमीटर प्रतिघंटा तक मापी गई।