गर्मी में बिजली खपत 53 लाख से बढ़ कर एक करोड़ आठ लाख यूनिट तक पहुंची
भिवानी इस बार गर्मी में बिजली की खपत में दो गुणा के लगभग इजाफा हुआ है।
जागरण संवाददाता, भिवानी :
इस बार गर्मी में बिजली की खपत में दो गुणा के लगभग इजाफा हुआ है। इस गर्मी से पहले भिवानी सर्कल में एक माह में 53 लाख यूनिट खपत होती थी वहीं अब यह आंकड़ा बढ़ कर एक करोड़ आठ लाख तक पहुंच गया है। 12 हजार के लगभग उपभोक्ता बढ़ना, बिजली सुविधाएं बढ़ना, 24 घंटे आपूर्ति, नए पावर हाउसों का निर्माण आदि इसके मुख्य कारण माने जा सकते हैं।
बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में ही नहीं बाकी समय में भी बिजली की 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए 35 फीडरों के तहत आने वाले 107 गावों में 24 घंटे बिजली सप्लाई शुरू भी कर दी गई है। शहर की लगभग सभी कालोनियों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। कोई फाल्ट होने पर 1992 और 18001804334 टोल फ्री नंबर दिए गए हैं। इन पर शिकायत करने पर बिजली की समस्या निर्धारित समय में हल की जाती है। 12 हजार कनेक्शन बढ़े, 9 पावर हाउस नए बने 7 पर काम चल रहा बिजली निगम के अधिकारी कहते हैं कि बिजली सुविधा लगातार बढ़ाई जा रही है। भिवानी सर्कल में तीन लाख से अधिक कनेक्शन हैं। इनमें
1 लाख 43 हजार 785 कनेक्शन घरेलू ओर दुकान आदि के हैं। इनमें पिछले तीन माह के दौरान 12 हजार कनेक्शन का इजाफा हुआ है। इसके अलावा 9 पावर हाउस नए बनाए जा चुके हैं और 7 पावर हाउस निर्माण का कार्य चल रहा है। बिजली मांग के अनुसार मिलने से भी खपत बढ़ी है। लोगों को बिजली आपूर्ति पूरी मिले यही प्रयास लोगों को बिजली आपूर्ति पूरी मिले यही प्रयास है। इसके लिए निगम कर्मचारी दिनरात जुटे रहते हैं। नए पावर हाउस बनाए गए हैं। सात नए पावर हाउस बनाने पर काम चल रहा है। शहरों की तर्ज पर गांवों में भी 24 घंटे बिजली सप्लाई देने के लिए हर संभव प्रयास जारी है।
राजकुमार जाजोरिया, अधीक्षक अभियंता, भिवानी।