हटाए पीटीआइ अध्यापकों ने की नारेबाजी
बर्खास्त पीटीआइ अध्यापकों का बहाली की मांग को लेकर लघु सचिवालय के बाहर धरना जारी रहा। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला प्रधान दिलबाग जांगड़ा कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, भिवानी : बर्खास्त पीटीआइ अध्यापकों का बहाली की मांग को लेकर लघु सचिवालय के बाहर धरना जारी रहा। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला प्रधान दिलबाग जांगड़ा कर रहे थे। इस दौरान सभी जनसंगठनों ने उनकी मांग का समर्थन किया। पीटीआइ अध्यापक पवन बडदू, संदीप सांगवान, सुखदेव सिंह, रामेहर सिंह, सुदेश रिवासा, सुकेश कुमार, अशोक चाहर, सुखदर्शन सरोहा आदि ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी फैसले लेकर उनका लगातार उत्पीड़न कर रही है। सभी विभागों का निजीकरण कर बड़े घरानों को बेचा जा रहा है। पढ़े लिखे युवा बेरोजगार हो जाएंगे वो ठोकरें खाने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि सभी यूनियनों को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। सभी कर्मचारी वर्ग एक है ओर वो एकजुटता के साथ सड़कों पर उतरेगा। कर्मचारी नेताओं ने चेताया कि अगर समय रहते हुए प्रशासन नहीं चेता तो कर्मचारी अबकी बार आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।