बारदाने की कमी, अनाज मंडी में खुले में पड़ी गेहूं
तोशाम अनाज मंडी में बारदाने की कमी के चलते हजारों क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा है। खराब मौसम के चलते एक बार किसान परेशान हो गए। देर शाम आई आंधी से एकदम अंधेरा सा छाया गया था। आंधी से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
संवाद सहयोगी, तोशाम : तोशाम अनाज मंडी में बारदाने की कमी के चलते हजारों क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा है। खराब मौसम के चलते एक बार किसान परेशान हो गए। देर शाम आई आंधी से एकदम अंधेरा सा छाया गया था। आंधी से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आसमान पूरी तरह से धूल भरी आंधी से काला दिखाई देने लगा। तोशाम अनाज मंडी में दो दिनों से बारदाने की कमी के चलते गेहूं की खरीद नहीं हो पाई है। शुक्रवार तक अनाज मंडी में एक लाख 58648 क्विंटल गेहूं आया है और एक लाख 51307 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। 25652 क्विटल गेहूं की लिफ्टिग नहीं हुई है।
उठान की रफ्तार धीमी, खुले आसमान के नीचे पड़ा गेहूं
संवाद सहयोगी, बवानीखेड़ा : कस्बे के अनाज मंडी में उठान की धीमी प्रक्रिया के चलते हजारों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा है। इसके साथ-साथ हजारों बैगों का भी अभी तक उठान नहीं हो पाया है। शुक्रवार सायं को मौसम ने अचानक करवट ली और क्षेत्र में तेज धूल भरी आंधी चली। अगर बारिश होती है तो मंडी में खुले आसमान नीचे पड़ा हजारों क्विंटल गेहूं व बैग भीग कर खराब हो सकते हैं। हालांकि मंडी में कुछ दिनों के लिए खरीद प्रक्रिया भी रूकी हुई थी। दो दिन पूर्व ही खरीद एजेंसियों ने खरीद का कार्य आरंभ किया है। इसके चलते भी मण्डी में उठान नहीं हो पाया और आढ़तियों की दुकानों के आगे गेहूं की ढेरियां लग गई। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सुंदर अत्री ने कहा कि मंडी में उठान की धीमी प्रक्रिया चल रही है। इसके चलते अभी तक हजारों क्विंटल गेहूं खुले आसमान नीचे पड़ा है। कभी भी बारिश हो सकती है। अगर मंडी में उठान की प्रक्रिया में तेजी नहीं आती है तो हजारों क्विंटल गेहूं बारिश से भीग कर खराब हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में खरीद व उठान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।