स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने किए मास्क वितरित
कोविड-19 महामारी संक्रमण से बचाव के चलते सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा शहरी क्षेत्र में मास्क वितरित करने का अभियान चलाया हुआ है।
जागरण संवाददाता, भिवानी : कोविड-19 महामारी संक्रमण से बचाव के चलते सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा शहरी क्षेत्र में मास्क वितरित करने का अभियान चलाया हुआ है।
आजीविका मिशन की एसएमआईडी ज्योति पांचाल ने ये जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के निर्देशानुसार मिशन की महिलाओं द्वारा मास्क बनाकर वितरित किए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रेलवे ओवरब्रिज, महम गेट, गली व सड़कों के कामगार मजदूरों को मास्क वितरित किए। मास्क वितरण के साथ-साथ लोगों को मास्क का नियमित रूप से प्रयोग करने और मास्क के फायदों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अन्य महिलाओं को भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।