एससी बीसी बिजली कर्मचारियों ने एक्सइएन कार्यालय पर दिया धरना
अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी यूनियन की सिटी यूनिट कर्मचारियों ने एक्सईएन सिटी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरना दे रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, भिवानी : अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी यूनियन की सिटी यूनिट कर्मचारियों ने एक्सईएन सिटी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरना दे रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सिटी यूनिट सचिव राजकुमार ने की तथा मंच का संचालन सिटी यूनिट के प्रधान सुरेन्द्र सिंह ने किया।
यूनियन नेताओं ने कहा कि एक्सईएन सिटी अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों के साथ पक्षपात व भेदभाव कर रहे हैं। अपने चहेतों को दफ्तर में रखा जा रहा है जबकि फील्ड में तकनीकी कर्मचारियों की कमी होने के कारण कर्मचारी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। 33केवी हुडा सब-स्टेशन पर कार्यरत पिछड़ा वर्ग से संबंधित महिला कर्मचारियों को लगातार परेशान एवं प्रताड़ित किया जा रहा है। निगम की हिदायतों के अनुसार एक सब-स्टेशन पर पांच का स्टाफ लगाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक्सईएन सिटी ने निगम की सभी हिदायतों को ताक पर रख कर कही 10 का स्टाफ लगाया गया है और कहीं पर 3 या 4 का स्टाफ लगाया है। वक्ताओं ने कहा कि यूनियन ने फैसला लिया है कि जब तक भेदभाव एवं अन्याय को बंद नहीं किया जाता धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
धरने को जगजीवन राम डिप्टी पब्लिकेशन सचिव, सुभाष तालु, राज्य कार्यकारिणी सदस्य, सुरेंद्र तालु, प्रदीप रंगा, रोहतास भुक्कल, संजय निबल, मंजीत इंदौरा, धर्मबीर चहल, जोगेंद्र, राजेश लोहिया, ओमपाल, अमित, कपूर सिंह तोशाम, जयकिशन, कैलाशचंद्र तोशाम, कृष्ण जेई, रणधीर तोशाम, इंद्र सिंह, मनोज, अमरचंद, प्रीतम, संजय, राकेश, साधुराम, बलवंत, राजेन्द्र, विनोद, अनिल, रविद्र, कमल, रामपाल, प्रीतम, शिवकुमार, प्रदीप रंगा, सुरेंद्र तोशाम, महेश तोशाम, अनिल तोशाम आदि ने संबोधित किया।