Move to Jagran APP

नगरपालिका कर्मचारी संघ ने किया झाडू प्रदर्शन

जागरण संवाददाता भिवानी मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने बुधवार को शहर म

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 07:09 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 06:31 AM (IST)
नगरपालिका कर्मचारी संघ ने किया झाडू प्रदर्शन
नगरपालिका कर्मचारी संघ ने किया झाडू प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, भिवानी : मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने बुधवार को शहर में अपने हाथों में झाडू लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। कर्मचारियों का नेतृत्व नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ नेता पुरूषोत्तम दानव ने किया।

loksabha election banner

प्रधान विजय कुमार, सचिव शीतल बागड़ी, कोषाध्यक्ष सुनील बिडलान ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। फैसला होने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। इससे सरकार की नीयत साफ झलकती है। उन्होंने कहा कि सरकार के आंदोलन को दबाने का भी प्रयास कर रही है, जिसको कर्मचारी किसी भी सूरत में ऐसा नहीं होने देगा। उन्होंने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों का भी समर्थन किया। इस अवसर पर उप प्रधान श्रीभगवान, जिला प्रधान सुरेश, मोहन, प्रताप, रोशनी, कृष्णा, कमलेश, रविद्र, पूर्व जिला प्रधान तेजपाल सहित अनेक नप कर्मचारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.