Move to Jagran APP

चार दिन के धरने के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, आज से लौटेंगे काम पर

जागरण संवाददाताभिवानी नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की सरकार द्वारा मांगें माने जा

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 01:19 AM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 06:44 AM (IST)
चार दिन के धरने के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, आज से लौटेंगे काम पर
चार दिन के धरने के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, आज से लौटेंगे काम पर

जागरण संवाददाता,भिवानी :

loksabha election banner

नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की सरकार द्वारा मांगें माने जाने की बात पर हड़ताल समाप्त हो गई। चार दिनों तक चली सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। सफाई कर्मचारी शनिवार को वापस काम पर लौट आएंगे। उम्मीद है की सफाई कर्मचारी काम पर लौटने के बाद सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।

प्रधान विजय कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ में सरकार के साथ सफाई कर्मचारियों की बैठक हुई। इस दौरान सरकार ने नप सफाई कर्मचारियों की मांगों को मानने की बात कही है। सरकार द्वारा मांगे मानने के बाद नप सफाई कर्मचारियों ने अपनी चार दिनों तक चली हड़ताल को समाप्त कर दिया है। शनिवार से सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौट आएंगे।

वहीं जिला प्रशासन ने शहर को गंदगी की ढेर से निजात दिलाने के लिए कूड़ा उठान के लिए पुलिस बल के साथ अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान ठेके पर लगे कर्मचारियों ने शहर के अंदर के कूड़े को उठाने से इंकार कर दिया। हालांकि जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली की मदद से कूड़ा उठाने का प्रयास किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.