Move to Jagran APP

रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने सुल्तान सिंह पर हुए हमले पर किया रोष प्रकट

रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने सुलतान सिंह मण्डी सचिव आदमपुर की भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट द्वारा पिटाई करने और पुलिस की मौजूदगी में कानून को हाथ में लेने की कड़े शब्दों में निदा की है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2020 05:18 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2020 05:18 AM (IST)
रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने सुल्तान सिंह पर हुए हमले पर किया रोष प्रकट
रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने सुल्तान सिंह पर हुए हमले पर किया रोष प्रकट

जागरण संवाददाता, भिवानी : रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा जिला भिवानी ने ड्यूटी कर रहे सरकारी कर्मचारी सुलतान सिंह मण्डी सचिव आदमपुर की भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट द्वारा पिटाई करने और पुलिस की मौजूदगी में कानून को हाथ में लेने की कड़े शब्दों में निदा की है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

loksabha election banner

रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान सज्जन कुमार सिगला, जिला प्रधान रतन कुमार जिन्दल, सचिव सुन्दर सिंह कोच, जिला के पदाधिकारी रामफल देशवाल, कमल सिंह, महेन्द्र प्रजापत, फतेसिंह, सुरेश शर्मा, फूलचन्द, अनिल मुंजाल, वेद अरोड़ा, जय प्रकाश परमार, सुखदेव सिंह आदि ने इस घटना पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि अगर हरियाणा सरकार ने दोषियों के खिलाफ अगर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की तो भिवानी जिला के रिटायर्ड कर्मचारी भी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्यव्यापी आन्दोलन में भाग लेगा।

रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेताओं ने हैरानी प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा जो अपने आपको दुनिया की सबसे बड़ी अनुशासित और अलग पार्टी कहती है, उसके नेता कानून हाथ में लेकर प्रदेश में आतंक फैला रहे हैं और गृह मंत्री चुप बैठे हैं। कोरोना संकट में लोग डरे हुए हैं। लाखों इस बीमारी के शिकार हो चुके हैं, हजारों की जान जा चुकी है। ऐसे में उनकी मदद करने की बजाए भाजपा नेता आम जनता को सरेआम पीट रहे हैं। रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला भिवानी ने लगातार चल रहे आन्दोलन का समर्थन किया तथा सरकार से हस्तक्षेप करने और पूरे मामले की जांच कर जनता को न्याय दिलाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.