जनस्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल ने सुनी जनसमस्याएं
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी: भाजपा सरकार का प्रयास है कि हर वर्ग का समुचित विकास हो। ि
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी: भाजपा सरकार का प्रयास है कि हर वर्ग का समुचित विकास हो। विशेष तौर पर पिछड़े वर्ग के नागरिकों के उत्थान को बढ़ावा दिया जाए इसके लिए सरकार अनेक कार्य कर रही है। यह बात प्रदेश के जनस्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल ने स्थानीय वार्ड 11 के वाल्मीकि नगर में लोगों को संबोधित करते हुए कही।पार्षद विनोद वाल्मीकि व अन्य मौजिज नागरिकों ने उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखी। सीवर व पेयजल की समुचित व्यवस्था की मांग भी नागरिकों ने रखी। जन स्वास्थ्य मंत्री ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्या के समाधान के आदेश दिए। उन्होंने प्रदेश सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं के बारे में भी आमजन को बताया। दादरी नगर परिषद के चेयरमैन संजय छपारिया ने भी नागरिकों से सौहार्द पूर्ण माहौल बना कर क्षेत्र के विकास में सहयोग देने का आह्वान किया। विजय चौहान अधिवक्ता, पूर्व पार्षद सुंदर ¨सह, जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, दौलत राम बिड़लान, कृष्ण जेदिया, श्याम लाल बावल, राजू लोट, विजय जेदिया, दास राम डुलगच, सूरज भान गहचंद, भान ¨सह चांवरिया सहित वाल्मीकि समाज के मौजिज व्यक्ति उपस्थित थे।