Move to Jagran APP

बवानीखेड़ा नगर पालिका प्रधान के बाद अब उप प्रधान के खिलाफ पार्षद एकजुट

बवानीखेड़ा नगर पालिका में गुटबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी गुटबाजी के चलते 12 नवंबर को प्रधान कांता किरण को अपने पद से हाथ धोना पड़ा था अब पार्षदों ने उप प्रधान ओम पति यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और एकजुट होकर ओम पति यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के संकेत दे दिए हैं। आपको बता दें कि 12 नवंबर को नगर पालिका प्रधान कांता किरण के इस्तीफे के बाद कई दिन तक प्रधान पद खाली रहा था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 07:20 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 07:20 PM (IST)
बवानीखेड़ा नगर पालिका प्रधान के बाद अब उप प्रधान के खिलाफ पार्षद एकजुट
बवानीखेड़ा नगर पालिका प्रधान के बाद अब उप प्रधान के खिलाफ पार्षद एकजुट

संवाद सहयोगी, बवानीखेड़ा : बवानीखेड़ा नगर पालिका में गुटबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी गुटबाजी के चलते 12 नवंबर को प्रधान कांता किरण को अपने पद से हाथ धोना पड़ा था अब पार्षदों ने उप प्रधान ओम पति यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और एकजुट होकर ओम पति यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के संकेत दे दिए हैं। आपको बता दें कि 12 नवंबर को नगर पालिका प्रधान कांता किरण के इस्तीफे के बाद कई दिन तक प्रधान पद खाली रहा था। उसके बाद 26 नवंबर को उप प्रधान ओम पति यादव को प्रधान का चार्ज दिया गया था। नगरपालिका के 15 पार्षदों में से 11 पार्षदों ने एकत्रित होकर नगर पालिका पार्षद रितु रानी के घर पर एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया जिसमें पार्षदों ने खुलकर उप प्रधान ओम पति यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार व नगरपालिका के कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप लगाए।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि नगर पालिका उप प्रधान जिनको फिलहाल प्रधान का चार्ज मिला हुआ है और उनकी कार्यशैली ठीक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका उप प्रधान ओम पति यादव ने नौ दिन में ही भ्रष्टाचार के सभी सीमाओं को पार कर दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ भी मौजूदा उपप्रधान का रवैया संतोषजनक नहीं था जिसके चलते सभी 11 पार्षदों ने आने वाली एक-दो दिन में नगर पालिका प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव देने का मन बना लिया है। रामगोपाल सैनी पार्षद और पंकज मेहता पार्षद ने बताया कि मौजूदा समय में 11 पार्षद हमारे साथ है जो जो उप प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का बड़ा बहुमत है। वही तीन पार्षद पहुंच नहीं सके वो भी हमारे साथ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.