परेड के साथ की पुलिस जवानों ने की साप्ताहिक कार्यक्रमों की शुरुआत
जागरण संवाददाता भिवानी पुलिस लाइन में हरियाणा पुलिस साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत सोमवार क
जागरण संवाददाता, भिवानी : पुलिस लाइन में हरियाणा पुलिस साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला पुलिस द्वारा परेड का आयोजन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने परेड का निरीक्षण किया। परेड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित भी किया।
जिला पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने कहा कि पुलिस सप्ताह के तहत चार नवंबर से 10 तक प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस सप्ताह के कार्यक्रमों में 5 नवंबर को रोड सेफ्टी व यातायात नियमों पर कार्यक्रम किए जाएंगे, 6 नवम्बर को महिला विरुद्ध अपराध की रोकथाम, अनुसंधान के सम्बंध में कार्यक्रम होंगे। 7 नवम्बर को पुलिस लाइन भिवानी में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। 8 नवम्बर को सभी थाना प्रबंधक अपने अपने क्षेत्र में जाकर वरिष्ठ नागरिकों से मिलेंगे। 9 नवम्बर को गुणवत्तायुक्त अनुसंधान करके सजा सुनिश्चित करने वाले अनुसंधान अधिकारियों व लोक अभियोजकों को सम्मानित किया जाएगा।