बिना हेलमेट वालों के 100 से ज्यादा चालान
जागरण संवाददाता भिवानी जिले में बिना हेलमेट पहन कर शहर में दुपहिया वाहन लेकर घूम र
जागरण संवाददाता, भिवानी : जिले में बिना हेलमेट पहन कर शहर में दुपहिया वाहन लेकर घूम रहे 100 से ज्यादा लोगों के चालान काटे गए। पुलिस की तरफ से पांच दिन जीरो-टोलरेंस अभियान शुरू किया है। इसमें बिना हेलमेट वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस के आंकड़ों पर नजर डाले तो सड़क दुर्घटना में बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वालों वालों की मौत ज्यादा हुई है। उन मौत के आंकड़ों को करने और हादसों से लोगों को बचाने के लिए ऐसे लोगों के चालान करने का निर्णय लिया। पांच दिन तक पुलिस विभाग की तरफ से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस और थाने की पुलिस चालान कर रही है। शुक्रवार को जब पुलिस ने अभियान शुरू किया तो काफी बाइक सवार उनको देखकर दूर से ही बाइक मोड़ कर भाग गए। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि लोगों को हेलमेट पहनना चाहिए। यह उनकी सुरक्षा के लिए है। लोग हेलमेट डाले और हादसे में उनको चोट न लगे इस लिए पुलिस की तरफ से अभियान चलाया जाएगा। जो भी बिना हेलमेट के मिलेगा उसका चालान किया जाएगा। बिना मास्क के पुलिस ने काटे चालान
बिना मास्क के शहर में घूम रहे लोगों के पुलिस ने चालान काटे। पुलिस की तरफ से गाड़ी, दुपहिया वाहन पर मास्क अनिवार्य किया हुआ है लेकिन लोग उन आदेशों को नहीं मान रहे है। पुलिस की तरफ से शहर में विभिन्न चौराहों पर विशेष चेकिग अभियान चलाते हुए 70 से ज्यादा लोगों के चालान किए गए। पुलिस ने यह अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।