Move to Jagran APP

पं. दीनदयाल उपाध्याय महान चिन्तक, कर्मयोगी, विचारक एवं दार्शनिक थे - सर्राफ

जागरण संवाददाता भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि पंडित दिनदयाल उपाध्याय ने देश को

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 05:21 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:21 AM (IST)
पं. दीनदयाल उपाध्याय महान चिन्तक, कर्मयोगी, विचारक एवं दार्शनिक थे - सर्राफ
पं. दीनदयाल उपाध्याय महान चिन्तक, कर्मयोगी, विचारक एवं दार्शनिक थे - सर्राफ

जागरण संवाददाता, भिवानी

loksabha election banner

विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि पंडित दिनदयाल उपाध्याय ने देश को एकात्मक मानववाद जैसी प्रगतिशील विचाराधारा दी। दुनिया को पूंजीवाद या साम्यवाद नहीं, बल्कि आज मानववाद की जरूरत है। उनके एकात्मक मानववाद का विचार भारत राष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणीय व प्रेरणादायक है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो राष्ट्र व समाज के लिए कार्य किया। उसका राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा। वे शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वैश्य कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाने के बाद संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान चितक, कर्मयोगी, विचारक एवं दार्शनिक थे। अंत्योदय योजना उन्हीं की देन है। वे कहा करते थे कि सरकार की हर योजना का फायदा अंतिम लाइन के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। अंत्योदय योजना एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र में शांति, विश्व कल्याण व खुशहाली के रास्ते से देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इस संसार में रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। रक्तदान करके किसी के अमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है। रक्तदान करने से मनुष्य के शरीर में रक्त की कमी नहीं बनती,बल्कि खून का संचार बढ़ता, नया खून बनकर मनुष्य में चुस्ती व स्फूर्ति को बढ़ाता है। रक्तदान के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता तंवर, निगरानी समिति चेयरमैन धीरज सैनी, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद स्वामी, जोनपाल मंडल अध्यक्ष अजय तंवर, विवेकानंद मंडल अध्यक्ष सुभाष तंवर, पूर्व चेयरमैन भवानी प्रताप, समाज सेवी अनिल संघई (मन्नू भाई), समाजसेवी रितेश मित्तल,दीपक अग्रवाल तौला, प्रधानाचार्या वैश्य महाविद्यालय डा. सुधा चौहान, प्रोफेसर डा. अनिल पिकी, कमल भारद्वाज आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.