बाजरे की खरीद के तीन दिन शेष, तीन गांवों के किसानों का नहीं हुआ रजिस्ट्रेशन
संवाद सूत्र, ढिगावामंडी : बाजरे की खरीद के केवल तीन दिन शेष बचे हैं। लेकिन क्षेत्र के तीन गा
संवाद सूत्र, ढिगावामंडी : बाजरे की खरीद के केवल तीन दिन शेष बचे हैं। लेकिन क्षेत्र के तीन गांव खरकड़ी, ¨सघानी और पहाड़ी गांव में चकबंदी न होने के कारण किसानों के बाजरे का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसल का विवरण दर्ज नहीं करवा पाए। इस कारण किसान अपना बाजरा सरकारी भाव में अभी तक नहीं बेच सके। अब तो सरकारी खरीद के शेष तीन दिन ही बचे हैं। ऐसे में किसानों की ¨चता बढ़ती जा रही है। किसान आए दिन ढिगावा और लोहारू अनाजमंडी के चक्कर लगा रहे हैं। किसानों को ¨चता है कि उनका बाजरा सरकार खरीदेगी या नहीं। मंत्रियों अधिकारियों और कर्मचारियों ने पहले कहा था कि जिन किसानों का पोर्टल पर नाम नहीं है, उनका भी बाजरे का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। लेकिन अब तीन दिन ही बचे हैं ऐसे में सरकार इन किसानों का बाजरा कैसे खरीद पाएगी।
तीन गांव की जमीन
खरकड़ी 18 हजार बीघा
¨सघानी 19 हजार बीघा
पहाड़ी 22 हजार बीघा जमीन है। तीन गांव में हजारों क्विंटल बाजरा किसानों के पास रखा है। कई किसानों के पास बाजरा रखने की जगह भी नहीं है। मौसम विभाग ने भी अगले तीन दिन में बारिश होने की बात कही है। इस कारण किसानों की ¨चताएं और भी बढ़ गई हैं। सरपंच सुभाष खरखड़ी ने बताया कि सरकार द्वारा बाजरा खरीदने की मनसा कमी नजर आ रही। गांव में लगभग 18 हजार बीघा जमीन किसानों के पास है। अधिकांश क्षेत्र में बाजरा बोया गया था। सरपंच ¨सघानी राजेश ने बताया कि कुछ किसानों का ही बाजरा बिका है। आधे से ज्यादा किसानों का चकबंदी नहीं हुई है। उन सभी किसानों का सरकार बाजरा सरकार खरीदे, ताकि किसान अपना गुजारा कर सकें। एसडीएम लोहारू सुरेश कुमार ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को बोल रखा है। जल्द ही सभी किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा, जिन किसानों का ऑनलाइन रजिस्टर्ड नहीं हुआ है उनका जल्दी समाधान निकाला जाएगा।